सिमोन टाटा का निधन, Lakme को कैसे बनाया इतना बड़ा ब्रांड, रतन टाटा से क्या है रिश्ता?
Updated on
06-12-2025 12:40 PM
नई दिल्ली: टाटा परिवार की एक जानी-मानी हस्ती सिमोन टाटा ( Simone Tata ) का शुक्रवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। सिमोन टाटा ट्रेंट की चेयरपर्सन एमरेटस और टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा की मां और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की सौतेली मां थीं।
स्विट्जरलैंड में जन्मी सिमोन टाटा ने भारत में मिडिल क्लास की महिलाओं की ब्यूटी से संबंधित सोच को बदला। बाद में उन्होंने उनके कपड़े खरीदने के तरीके को भी प्रभावित किया। उन्हें सबसे ज्यादा याद किया जाता है कि उन्होंने कैसे लैक्मे (Lakme) को भारत का अग्रणी कॉस्मेटिक ब्रांड बनाया। साथ ही उन्होंने ट्रेंट की वेस्टसाइड (Westside) चेन के साथ आधुनिक फैशन रिटेल की नींव भी रखी। उन्होंने सर रतन टाटा इंस्टीट्यूट जैसे कई चैरिटेबल संस्थानों के काम को भी संभाला
स्विट्जरलैंड में हुआ था जन्म
सिमोन टाटा का जन्म 1930 में स्विट्जरलैंड के जिनेवा में हुआ था। उनका नाम सिमोन डुनोयर था। वे एक अमीर फ्रांसीसी-स्विस परिवार में पली-बढ़ीं। 1950 के दशक की शुरुआत में वह एक युवा ग्रेजुएट के तौर पर पहली बार भारत आईं। साल 1953 में जिनेवा में एयर इंडिया के साथ उनका छोटा सा कार्यकाल रहा। यहीं उनकी मुलाकात नवल टाटा (Naval Tata) से हुई, जो उस समय इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन की एक बैठक में भाग लेने आए थे। साल 1955 में दोनों की शादी हो गई।
मेकअप को लेकर महिलाओं की झिझक तोड़ी
सिमोन टाटा 1962 में लैक्मे के बोर्ड में शामिल हुईं। लैक्मे उस समय टाटा ऑयल मिल्स की एक छोटी सी कॉस्मेटिक यूनिट थी। उस दौर में भारत में उपभोग पर काफी नियंत्रण था और मीडिल क्लास की महिलाएं मेकअप को लेकर थोड़ी झिझकती थीं। सिमोन टाटा ने इस ब्रांड को इस विश्वास के साथ आगे बढ़ाया कि सुंदरता कोई लग्जरी नहीं, बल्कि हर भारतीय महिला का अधिकार होना चाहिए।
अगले दो दशकों में उन्होंने इस ब्रांड को आगे बढ़ाया और लोगों की सोच को बदलकर उन्हें अधिक आत्मविश्वासी और आधुनिक बनाया। 1970 और 1980 के दशक में उनके नेतृत्व में लैक्मे ने सिर्फ ग्लैमर से ही नहीं, बल्कि भारतीय महिलाओं की चाहतों और उनकी जेब के हिसाब से प्रोडक्ट बनाकर तरक्की की। उन्होंने Lakme को भारत की अग्रणी कॉस्मेटिक कंपनी बनाया।
हिंदुस्तान यूनिलीवर को बेच दिया ब्रांड
1990 के दशक के मध्य में भारत की अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के साथ, उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने लैक्मे को हिंदुस्तान यूनिलीवर को 45 मिलियन डॉलर में बेच दिया। इस पैसे का इस्तेमाल उन्होंने एक नया रिटेल वेंचर ट्रेंट शुरू करने के लिए किया। आज ट्रेंट वेस्टसाइड और जुडियो चेन चलाता है। हालांकि उन्होंने 2000 के दशक के मध्य में चेयरपर्सन का पद छोड़ दिया था, लेकिन उनके द्वारा स्थापित प्राइवेट लेबल, अनुशासित मूल्य निर्धारण और सुलभ फैशन का मॉडल आज भी कंपनी को परिभाषित करता है।
कैसे हुई लैक्मे की शुरुआत और क्या है नाम का अर्थ
'लैक्मे' टाटा का एक वेंचर था। इसकी शुरुआत तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू के एक खास अनुरोध पर हुई थी। नेहरू ने देखा था कि भारतीय महिलाएं बहुत सारे इंपोर्टेड कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करती थीं, जिससे देश का कीमती विदेशी पैसा बाहर जा रहा था। 'लैक्मे' का नाम एक फ्रेंच ओपेरा 'लैक्मे' के नाम पर रखा गया था, जिसका मतलब लक्ष्मी से जुड़ा है। सिमोन टाटा इस ब्रांड की असली ताकत बनीं। उन्होंने मार्केटिंग इस तरह से की कि मेकअप को लेकर जो सामाजिक झिझक थी, उसे सीधे चुनौती दी।
बिजनेस डेस्क। वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने और चांदी शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातु एक सीमित दायरे में थे। मल्टी कमोडिटी…
बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के खुला। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 354 अंक या 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,963 और निफ्टी 146 अंक…
बिजनेस डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि लोग अगले एक साल तक सोने की खरीदारी से बचें। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात और विदेशी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार की हालिया गिरावट ने दिग्गज कंपनियों के शेयरों को काफी सस्ता कर दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो निवेशक थोड़ा जोखिम उठा सकते हैं और…
नई दिल्ली: केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक टू-वीलर (ई-स्कूटर और बाइक) खरीदने वालों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। PM e-Drive योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी को जून तक बढ़ाया…
नई दिल्ली: कच्चे तेल (क्रूड) की कीमतें दुनिया भर में दोबारा 100 डॉलर के पार चली गई हैं। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष इसकी वजह है। क्रूड की कीमतें बढ़ने से…
मुंबई: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserve) घटता ही जा रहा है। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जबकि अपने विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट हुई है। बीते…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। गौतम बुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का दूसरा एयरपोर्ट है। पब्लिक-प्राइवेट…