सोना सस्ता होने का असर, FCA बढ़ने के बावजूद घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 700 billion से भी नीचे आया

Updated on 28-03-2026 11:55 AM
मुंबई: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserve) घटता ही जा रहा है। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जबकि अपने विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपने फोरेक्स भंडार में फिर $11.413 billion की भारी गिरावट हुई है। हालांकि, इस दौरान एफसीए (FCA) भंडार बढ़ा है। लेकिन सोने की मूल्य में भारी गिरावट ने सब गुड़ गोबर कर दिया। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जबकि फोरेक्स भंडार घटा है।

Forex भंडार में तेज गिरावट

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 20 मार्च 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $11.413 billion की फिर गिरावट हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $7.052 billion की गिरावट दर्ज हुई थी। अब अपना विदेशी मुद्रा भंडार घट कर $698.346 billion तक गिर गया है। इससे पहले 27 फरवरी 2026 को अपना भंडार बढ़ कर $728.494 billion के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था।

FCA भंडार में बढ़ोतरी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 20 मार्च 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में $2.127 billion की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $7.678 billion की भारी कमी हुई थी। अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर $557.695 billion का हो गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व में भारी कमी

आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने के मूल्य में गिरावट हुई है। इस वजह से बीते 20 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान रिजर्व बैंक के सोने के भंडार की वैल्यू में $13.495 billion की भारी कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें 664 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। इसी के साथ अब अपने सोने के भंडार का वैल्यू घट कर $117.186 billion का रह गया है। उल्लेखनीय है कि इस समय आरबीआई के पास सोने का भंडार 880 टन के पार चला गया है। यह देश के कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व का करीब 15% बैठता है। इसके मूल्य में कमी होती है यह कुल विदेशी मुद्रा भंडार को प्रभावित करता है।

एसडीआर में मामूली कमी

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में मामूली कमी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में $65 million की कमी हुई है। अब यह घट कर $18.632 billion का रह गया है। इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में $19 million डॉलर की वृद्धि हुई है। अब अपना आईएमएफ रिजर्व बढ़ कर $4.833 billion का हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
FAITH कॉन्क्लेव में “मध्यप्रदेश: द हार्ट ऑफ इन्क्रेडिबल इंडिया” विषय पर आयोजित विशेष सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य को देश का अग्रणी पर्यटन एवं निवेश गंतव्य बनाने के…
 08 July 2026
मुंबई। देश में कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक, प्रिसिजन एग्रीकल्चर और ड्रोन आधारित सेवाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ड्रोन-एज़-ए-सर्विस (DaaS) एवं प्रिसिजन एग्रीकल्चर प्लेटफॉर्म…
 02 July 2026
नई दिल्ली: सिक्योरिटी सॉल्यूशंस और कैश लॉजिस्टिक्स सर्विस देने वाली दिग्गज कंपनी SIS ने सैद्धांतिक रूप से 120 करोड़ रुपये तक के शेयर बायबैक के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी…
 02 July 2026
मुंबई: राजस्थान के जयपुर की हेंडक्राफ्टेट ज्वेलरी बनाने वाली कंपनी है अद्वित ज्वेल्स (Advit Jewels)। इसके शेयरों की आज बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में जबरदस्त लिस्टिंग हुई। इस कंपनी…
 02 July 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण समंदर में उठा कच्चे तेल का तूफान अब थमता दिखाई दे रहा है। लेकिन संकट के बादल छंटे नहीं है। भारतीय शेयर बाजार के…
 02 July 2026
मुंबई: भारतीय शेयर बाजारों में इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) जहां 250 अंक टूट गया वहीं एनएसई का निफ्टी50 भी 80 अंक टूट…
 02 July 2026
नई दिल्ली: टाटा संस देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। इसमें शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप 18.37% हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा माइनोरिटी स्टेकहोल्डर है। ग्रुप…
 02 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत और कच्चे तेल में गिरावट सेघरेलूशेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 500 अंक…
 02 July 2026
मुंबई: आप म्यूचुअल फंड के न्यू फंड ऑफर (NFO) की तालाश में रहते हैं तो आपके लिए निवेश का एक मौका है। ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने ICICI प्रूडेंशियल मल्टी-एसेट…
Advt.