इलेक्ट्रिक टू-वीलर पर 3 महीने और मिल सकती है सब्सिडी, 31 मार्च को खत्म हो रही डेडलाइन

Updated on 28-03-2026 11:57 AM
नई दिल्ली: केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक टू-वीलर (ई-स्कूटर और बाइक) खरीदने वालों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। PM e-Drive योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी को जून तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, ई-रिक्शा के लिए यह छूट अगले दो साल (मार्च 2028) तक जारी रह सकती है। इस योजना की समय-सीमा 31 मार्च को खत्म हो रही थी।

एक अधिकारी ने TOI को बताया कि सब्सिडी की अवधि बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। हमारे पास इसके लिए अभी बजट बचा हुआ है। इसलिए हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस स्कीम का फायदा उठा सकें। इस स्कीम के तहत ई-टू-वीलर और ई-रिक्शा खरीदने वालों को प्रति किलोवाट (kWh) के हिसाब से 2,500 रुपये की सब्सिडी मिलती है।

क्या है समस्या?

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इलेक्ट्रिक टू-वीलर के लिए तय किए गए 1,772 करोड़ रुपये के बजट में से अब तक करीब 1,260 करोड़ रुपये का इस्तेमाल हो चुका है। इसी तरह इलेक्ट्रिक थ्री-वीलर (ई-रिक्शा आदि) के लिए तय 907 करोड़ रुपये में से 737 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ई-रिक्शा बनाने वाली कंपनियों के लिए सरकार के 'लोकल पार्ट्स' वाले नियमों को मानना मुश्किल हो रहा है। ई-रिक्शा में लगने वाली मोटर, बैटरी पैक और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसी अहम चीजें अब भी बड़े पैमाने पर बाहर से मंगवाई जा रही हैं। इस वजह से बहुत सी कंपनियां सब्सिडी की हकदार नहीं बन पा रही हैं और इसी कारण बजट का पूरा पैसा खर्च नहीं हो पाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
FAITH कॉन्क्लेव में “मध्यप्रदेश: द हार्ट ऑफ इन्क्रेडिबल इंडिया” विषय पर आयोजित विशेष सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य को देश का अग्रणी पर्यटन एवं निवेश गंतव्य बनाने के…
 08 July 2026
मुंबई। देश में कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक, प्रिसिजन एग्रीकल्चर और ड्रोन आधारित सेवाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ड्रोन-एज़-ए-सर्विस (DaaS) एवं प्रिसिजन एग्रीकल्चर प्लेटफॉर्म…
 02 July 2026
नई दिल्ली: सिक्योरिटी सॉल्यूशंस और कैश लॉजिस्टिक्स सर्विस देने वाली दिग्गज कंपनी SIS ने सैद्धांतिक रूप से 120 करोड़ रुपये तक के शेयर बायबैक के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी…
 02 July 2026
मुंबई: राजस्थान के जयपुर की हेंडक्राफ्टेट ज्वेलरी बनाने वाली कंपनी है अद्वित ज्वेल्स (Advit Jewels)। इसके शेयरों की आज बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में जबरदस्त लिस्टिंग हुई। इस कंपनी…
 02 July 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण समंदर में उठा कच्चे तेल का तूफान अब थमता दिखाई दे रहा है। लेकिन संकट के बादल छंटे नहीं है। भारतीय शेयर बाजार के…
 02 July 2026
मुंबई: भारतीय शेयर बाजारों में इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) जहां 250 अंक टूट गया वहीं एनएसई का निफ्टी50 भी 80 अंक टूट…
 02 July 2026
नई दिल्ली: टाटा संस देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। इसमें शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप 18.37% हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा माइनोरिटी स्टेकहोल्डर है। ग्रुप…
 02 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत और कच्चे तेल में गिरावट सेघरेलूशेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 500 अंक…
 02 July 2026
मुंबई: आप म्यूचुअल फंड के न्यू फंड ऑफर (NFO) की तालाश में रहते हैं तो आपके लिए निवेश का एक मौका है। ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने ICICI प्रूडेंशियल मल्टी-एसेट…
Advt.