वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने-चांदी में हल्की गिरावट, जानिए बजार का हाल

Updated on 22-05-2026 11:53 AM

बिजनेस डेस्क। वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने और चांदी शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातु एक सीमित दायरे में थे। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट अपनी पिछली क्लोजिंग 1,59,606 रुपए के मुकाबले 108 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 1,59,498 रुपए पर खुला। सुबह 9:56 पर यह 405 रुपए या 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,59,201 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में सोने ने 1,58,816 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,59,498 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ।


सोने के साथ चांदी में भी कमजोरी देखने को मिली। चांदी का 05 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,74,883 रुपए के मुकाबले 1,083 रुपए की कमजोरी के साथ 2,73,800 रुपए पर खुला।
खबर लिखे जाने तक चांदी 533 रुपए या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,74,350 रुपए पर थी। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,73,266 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,75,000 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,527 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76.88 डॉलर प्रति औंस पर थी।


वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का दौर जारी है। हालांकि, ईरान की ओर से तनाव कम होने के संकेत मिलना है। ईरान की समाचार एजेंसी आईएसएनए का कहना है कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच मध्यस्थ के माध्यम से बातचीत जारी है, जिसमें दोनों पक्ष संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौते का औपचारिक ढांचा स्थापित करने के प्रयास में संदेशों और ड्राफ्ट का आदान-प्रदान कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 May 2026
बिजनेस डेस्क। वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने और चांदी शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातु एक सीमित दायरे में थे। मल्टी कमोडिटी…
 14 May 2026
बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के खुला। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 354 अंक या 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,963 और निफ्टी 146 अंक…
 13 May 2026
कुछ दिन पहले देश के पीएम मोदी ने सोना न खरीदने की अपील की थी। अब इसमें एक नया अपडेट आया है।  केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात…
 12 May 2026
बिजनेस डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि लोग अगले एक साल तक सोने की खरीदारी से बचें। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात और विदेशी…
 28 March 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार की हालिया गिरावट ने दिग्गज कंपनियों के शेयरों को काफी सस्ता कर दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो निवेशक थोड़ा जोखिम उठा सकते हैं और…
 28 March 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक टू-वीलर (ई-स्कूटर और बाइक) खरीदने वालों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। PM e-Drive योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी को जून तक बढ़ाया…
 28 March 2026
नई दिल्‍ली: कच्चे तेल (क्रूड) की कीमतें दुनिया भर में दोबारा 100 डॉलर के पार चली गई हैं। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष इसकी वजह है। क्रूड की कीमतें बढ़ने से…
 28 March 2026
मुंबई: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserve) घटता ही जा रहा है। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जबकि अपने विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट हुई है। बीते…
 28 March 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। गौतम बुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का दूसरा एयरपोर्ट है। पब्लिक-प्राइवेट…
Advt.