बाजार में गिरावट से सस्ते हुए दिग्गज शेयर, निफ्टी टॉप 10 इंडेक्स में निवेश करना सही है?

Updated on 28-03-2026 11:57 AM
नई दिल्ली: शेयर बाजार की हालिया गिरावट ने दिग्गज कंपनियों के शेयरों को काफी सस्ता कर दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो निवेशक थोड़ा जोखिम उठा सकते हैं और देश की सबसे बड़ी कंपनियों (लार्ज-कैप) पर दांव लगाना चाहते हैं, उनके लिए 'निफ्टी टॉप 10 इक्वल वेट इंडेक्स' एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह इंडेक्स मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 कंपनियों के शेयरों में निवेश का मौका देता है।
  1. क्या है खास?
    DSP म्यूचुअल फंड के पैसिव इन्वेस्टमेंट हेड अनिल घेलानी का कहना है कि वैल्यूएशन और बड़ी कंपनियों में निवेश की सुरक्षा की वजह से निवेशकों के लिए सुरक्षित ठिकाना हो सकता है। इस इंडेक्स में इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ITC, TCS, HDFC बैंक, ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, HUL और L&T जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। हर तीन महीने में इस इंडेक्स के पोर्टफोलियो की समीक्षा की जाती है।
  2. कितनी गिरावट?
    आंकड़ों की बात करें तो पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के तनाव के बीच मार्च के महीने में अब तक इस इंडेक्स को 7.8% का घाटा हुआ है, जबकि मुख्य निफ्टी 7.4% गिरा है। ET के मुताबिक, साल 2026 में इस इंडेक्स में 14.7% की गिरावट आई है, जबकि निफ्टी 10.9% ही गिरा था।
  3. कितना रिटर्न?
    लंबी अवधि की बात करें तो इस इंडेक्स ने निफ्टी-50 के मुकाबले थोड़ा बेहतर रिटर्न दिया है। हालांकि, यह बढ़त हर साल एक जैसी नहीं रही है। पिछले 19 वर्षों में से आधे से ज्यादा समय में इसने निफ्टी को पीछे छोड़ा है। इस दौरान इसने सालाना औसतन 13.3% का रिटर्न दिया है, जबकि निफ्टी का रिटर्न 12.3% रहा है।
  4. किनके लिए सही?
    यह फंड उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो चुनिंदा कंपनियों के पोर्टफोलियो में भरोसा रखते हैं और शॉर्ट-टर्म के उतार-चढ़ाव से नहीं घबराते।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 May 2026
बिजनेस डेस्क। वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने और चांदी शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातु एक सीमित दायरे में थे। मल्टी कमोडिटी…
 14 May 2026
बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के खुला। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 354 अंक या 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,963 और निफ्टी 146 अंक…
 13 May 2026
कुछ दिन पहले देश के पीएम मोदी ने सोना न खरीदने की अपील की थी। अब इसमें एक नया अपडेट आया है।  केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात…
 12 May 2026
बिजनेस डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि लोग अगले एक साल तक सोने की खरीदारी से बचें। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात और विदेशी…
 28 March 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार की हालिया गिरावट ने दिग्गज कंपनियों के शेयरों को काफी सस्ता कर दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो निवेशक थोड़ा जोखिम उठा सकते हैं और…
 28 March 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक टू-वीलर (ई-स्कूटर और बाइक) खरीदने वालों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। PM e-Drive योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी को जून तक बढ़ाया…
 28 March 2026
नई दिल्‍ली: कच्चे तेल (क्रूड) की कीमतें दुनिया भर में दोबारा 100 डॉलर के पार चली गई हैं। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष इसकी वजह है। क्रूड की कीमतें बढ़ने से…
 28 March 2026
मुंबई: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserve) घटता ही जा रहा है। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जबकि अपने विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट हुई है। बीते…
 28 March 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। गौतम बुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का दूसरा एयरपोर्ट है। पब्लिक-प्राइवेट…
Advt.