नवरात्र में टूटा रिकॉर्ड, 9 दिनों में 6306 रजिस्ट्रियां, पंजीयन विभाग को मिला 148 करोड़ रुपये का राजस्व

Updated on 28-03-2026 11:17 AM

भोपाल। जिले में एक अप्रैल से 740 स्थानों पर प्रॉपर्टी पांच से 181 प्रतिशत तक महंगी हो जाएगी। इससे पहले लोग वर्तमान दरों पर जमकर रजिस्ट्रियां करवा रहे हैं। इसका असर नवरात्र के नौ शुभ दिनों में देखने को मिला है, इस दौरान करीब छह हजार 306 रजिस्ट्रियों के साथ पंजीयन विभाग को 148 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। इन नौ दिनों में एक महीने बराबर दस्तावेज रजिस्टर्ड हुए और राजस्व मिला है जो एक रिकॉर्ड है।

अब वर्तमान दरों पर रजिस्ट्री करवाने के लिए लोगों के पास चार दिन का समय बचा हुआ है, वहीं विभाग ने भी स्लॉट की संख्या बढ़ाते हुए एक हजार 400 कर दी हैं। जानकारी के अनुसार आइएसबीटी, परी बाजार और बैरसिया स्थित पंजीयन कार्यालयों में नवरात्र के दिनों में रौनक बनी रही। सुबह 10 बजे से कार्यालय खुलने के साथ ही प्रॉपर्टी के खरीदारों की भीड़ रजिस्ट्री करवाने के लिए पहुंचने लगती थी, यह क्रम पूरे नौ दिन चलता रहा।

आखिरी दो दिन अष्टमी पर 957 व रामनवमी पर 950 रिकॉर्ड रजिस्ट्रियां हुईं, जिनसे करीब 50 करोड़ रुपये का राजस्व विभाग को मिला है। नवरात्र में लोगों ने जमीन, मकान, दुकान, प्लाट की जमकर रजिस्ट्रियां करवाई हैं, करोड़ों में हुए सौदे से स्पष्ट है कि यह प्रॉपर्टी शहर के पॉश इलाकों की हैं, जहां पर प्रॉपर्टी की दरों के साथ ही बाजार भाव भी सर्वाधिक है।

साढ़े नौ बजे तक हुई रजिस्ट्रियां

वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिनों में वर्तमान दरों पर रजिस्ट्री करवाने के लिए बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी के खरीदार पहुंचे रहे हैं। ऐसे में हर दिन लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है, इसे देखते हुए विभाग ने अब प्रति सब रजिस्ट्रार 110 स्लॉट कर दिए हैं, जिससे अब 13 सब रजिस्ट्रार एक दिन में 1400 से अधिक रजिस्ट्रियां कर सकेंगे, शुक्रवार को भी देर रात साढ़े नौ बजे तक पंजीयन कार्यालयों में काम चलता रहा।

संपदा टू का लोगों को मिल रहा लाभ

वरिष्ठ जिला पंजीयक स्वप्नेश शर्मा ने बताया कि संपदा टू सॉफ्टवेयर का लोगों को लाभ मिल रहा है। समय पर स्लॉट बुक होने के साथ ही रजिस्ट्रियां भी हो रही हैं। इसका असर यह है कि पहले 30 से 31 मार्च को रजिस्ट्रियों का डाटा 900 तक पहुंचता था जो अब छह दिन पहले ही पहुंचने लगा है। रामनवमी पर भी रिकॉर्ड 950 रजिस्ट्रियों के साथ 29 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 March 2026
भोपाल, भोपाल के आदमपुर छावनी में सूखे कचरे से कोयला बनेगा। यहां पर पीपीपी मोड में 220 करोड़ रुपए से टोरिफाइड चारकोल प्लांट स्थापित किया गया है। इसके जरिए 400 टन…
 28 March 2026
भोपाल, भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में 6 साल की मासूम के सिर में तलवार मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धाराओं में इजाफा कर दिया है।…
 28 March 2026
भोपाल। राजधानी के शाहपुरा इलाके में शातिर जालसाजों ने एक बार फिर मदद का मुखौटा पहनकर एक व्यक्ति की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दिया। भरतनगर निवासी 47 वर्षीय…
 28 March 2026
भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित भानपुर में बी-फार्मेसी के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक छात्र अपने कमरे में बेसुध अवस्था में मिला…
 28 March 2026
भोपाल: शहर में एक बार फिर से गैस एजेंसियों पर सिलिंडर को लेकर उपभोक्ताओं की भीड़ लगना शुरू हो गई है। पिछले दिनों स्थिति में सुधार होने के साथ उपभोक्ता एजेंसियों…
 28 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार पंचायतों को सशक्त करने पर जोर दे रही है लेकिन ग्राम पंचायतों के पास खुद के भवन ही नहीं है। 1,455 ग्राम पंचायतें भवन विहीन हैं। 2,531…
 28 March 2026
भोपाल। जिले में एक अप्रैल से 740 स्थानों पर प्रॉपर्टी पांच से 181 प्रतिशत तक महंगी हो जाएगी। इससे पहले लोग वर्तमान दरों पर जमकर रजिस्ट्रियां करवा रहे हैं। इसका असर…
 28 March 2026
भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर (सेमरा) में एक नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। मृतका की पहचान 27 वर्षीय मोना कुशवाह के रूप में हुई है, जो मूलतः सागर…
 28 March 2026
भोपाल। जिले के कुठार गांव में शुक्रवार को खेत में गेहूं की 15 एकड़ फसल आग में जलकर राख हो गई। जिन खेतों में आग लगी, उसके आसपास एक हजार एकड़…
Advt.