भोपाल में हंसता-खेलता परिवार उजड़ा, बच्चों को छत पर खेलने भेजा, फिर मां ने लगाई फांसी

Updated on 28-03-2026 11:17 AM

भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर (सेमरा) में एक नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। मृतका की पहचान 27 वर्षीय मोना कुशवाह के रूप में हुई है, जो मूलतः सागर की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की है।

मोना का पति जगदीश कुशवाह एक गुटखा कंपनी में काम करता है और नाइट ड्यूटी कर सुबह घर लौटा था। चाय पीने के बाद जब वह ठेकेदार से मिलने बाहर गया, तब मोना घर पर अपने दो बच्चों के साथ अकेली थी। उसने बच्चों को खेलने के लिए छत पर भेज दिया और खुद कमरे में जाकर फंदा लगा लिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शुरू की जांच

करीब आधे घंटे बाद जब बच्चे नीचे आए, तो मां को इस स्थिति में देख उन्होंने शोर मचाया और मकान मालिक को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस ने सील किया कमरा

पति की स्थिति गंभीर होने के कारण अभी उनके बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। पुलिस ने कमरा सील कर दिया है और शनिवार को सागर से स्वजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम व कमरे की विस्तृत तलाशी ली जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 March 2026
भोपाल, भोपाल के आदमपुर छावनी में सूखे कचरे से कोयला बनेगा। यहां पर पीपीपी मोड में 220 करोड़ रुपए से टोरिफाइड चारकोल प्लांट स्थापित किया गया है। इसके जरिए 400 टन…
 28 March 2026
भोपाल, भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में 6 साल की मासूम के सिर में तलवार मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धाराओं में इजाफा कर दिया है।…
 28 March 2026
भोपाल। राजधानी के शाहपुरा इलाके में शातिर जालसाजों ने एक बार फिर मदद का मुखौटा पहनकर एक व्यक्ति की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दिया। भरतनगर निवासी 47 वर्षीय…
 28 March 2026
भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित भानपुर में बी-फार्मेसी के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक छात्र अपने कमरे में बेसुध अवस्था में मिला…
 28 March 2026
भोपाल: शहर में एक बार फिर से गैस एजेंसियों पर सिलिंडर को लेकर उपभोक्ताओं की भीड़ लगना शुरू हो गई है। पिछले दिनों स्थिति में सुधार होने के साथ उपभोक्ता एजेंसियों…
 28 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार पंचायतों को सशक्त करने पर जोर दे रही है लेकिन ग्राम पंचायतों के पास खुद के भवन ही नहीं है। 1,455 ग्राम पंचायतें भवन विहीन हैं। 2,531…
 28 March 2026
भोपाल। जिले में एक अप्रैल से 740 स्थानों पर प्रॉपर्टी पांच से 181 प्रतिशत तक महंगी हो जाएगी। इससे पहले लोग वर्तमान दरों पर जमकर रजिस्ट्रियां करवा रहे हैं। इसका असर…
 28 March 2026
भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर (सेमरा) में एक नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। मृतका की पहचान 27 वर्षीय मोना कुशवाह के रूप में हुई है, जो मूलतः सागर…
 28 March 2026
भोपाल। जिले के कुठार गांव में शुक्रवार को खेत में गेहूं की 15 एकड़ फसल आग में जलकर राख हो गई। जिन खेतों में आग लगी, उसके आसपास एक हजार एकड़…
Advt.