बीजेपी स्थापना दिवस पर मंत्री-विधायक सुनेंगे पंचायतों का दर्द, MP की 1455 पंचायतें अब भी भवन विहीन, 2500 से ज्यादा जर्जर

Updated on 28-03-2026 11:18 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार पंचायतों को सशक्त करने पर जोर दे रही है लेकिन ग्राम पंचायतों के पास खुद के भवन ही नहीं है। 1,455 ग्राम पंचायतें भवन विहीन हैं। 2,531 ग्राम पंचायतों के भवन जर्जर हो चुके हैं। इन्हें तोड़कर नया भवन बनाने की आवश्यकता है। सरकार ने इस वर्ष राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में आधुनिक सुविधा युक्त पंचायत भवन बनाने का लक्ष्य रखा है।

इसके तहत 2,472 नए अटल पंचायत भवन एवं जनपद स्तर पर 106 अटल सुशासन भवन बनाए जा रहे हैं। इसमें प्रत्येक पंचायत भवन के लिए 37.5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिला सीहोर में 111 पंचायतों के भवन ही नहीं हैं। वहीं 18 पंचायत भवन जर्जर हो गए हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन में 11 पंचायतें भवन विहीन और 70 पंचायत भवन जर्जर हैं।मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने हाल ही में विभागीय समीक्षा में अर्ध शहरी एवं बड़ी ग्राम पंचायतों को सशक्त करते हुए उनके विकास के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। नगरीय निकायों के मध्य विद्यमान पंचायतों को परस्पर समन्वय से सड़कें और अन्य आवश्यक अधोसंरचनाएं विकसित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश के सांसद-विधायकों और यहां तक की मंत्रियों को भी गांवों में समय बिताने के निर्देश दिए हैं।

भाजपा के स्थापना दिवस से जनप्रतिनिधि तीन दिन तक प्रतिदिन आठ घंटे गांव में बिताएंगे। यहां वे गांव के लोगों से संपर्क कर राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा करेंगे तो गांव की आवश्यकताओं को जानकर उसकी पूर्ति का प्रयास भी होगा। ऐसे में माना जा रहा है इस अभियान के माध्यम से सरकार का भवन विहीन ग्राम पंचायतों की ओर भी ध्यान जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 March 2026
भोपाल, भोपाल के आदमपुर छावनी में सूखे कचरे से कोयला बनेगा। यहां पर पीपीपी मोड में 220 करोड़ रुपए से टोरिफाइड चारकोल प्लांट स्थापित किया गया है। इसके जरिए 400 टन…
 28 March 2026
भोपाल, भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में 6 साल की मासूम के सिर में तलवार मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धाराओं में इजाफा कर दिया है।…
 28 March 2026
भोपाल। राजधानी के शाहपुरा इलाके में शातिर जालसाजों ने एक बार फिर मदद का मुखौटा पहनकर एक व्यक्ति की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दिया। भरतनगर निवासी 47 वर्षीय…
 28 March 2026
भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित भानपुर में बी-फार्मेसी के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक छात्र अपने कमरे में बेसुध अवस्था में मिला…
 28 March 2026
भोपाल: शहर में एक बार फिर से गैस एजेंसियों पर सिलिंडर को लेकर उपभोक्ताओं की भीड़ लगना शुरू हो गई है। पिछले दिनों स्थिति में सुधार होने के साथ उपभोक्ता एजेंसियों…
 28 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार पंचायतों को सशक्त करने पर जोर दे रही है लेकिन ग्राम पंचायतों के पास खुद के भवन ही नहीं है। 1,455 ग्राम पंचायतें भवन विहीन हैं। 2,531…
 28 March 2026
भोपाल। जिले में एक अप्रैल से 740 स्थानों पर प्रॉपर्टी पांच से 181 प्रतिशत तक महंगी हो जाएगी। इससे पहले लोग वर्तमान दरों पर जमकर रजिस्ट्रियां करवा रहे हैं। इसका असर…
 28 March 2026
भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर (सेमरा) में एक नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। मृतका की पहचान 27 वर्षीय मोना कुशवाह के रूप में हुई है, जो मूलतः सागर…
 28 March 2026
भोपाल। जिले के कुठार गांव में शुक्रवार को खेत में गेहूं की 15 एकड़ फसल आग में जलकर राख हो गई। जिन खेतों में आग लगी, उसके आसपास एक हजार एकड़…
Advt.