भोपाल में बी-फार्मेसी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, एनेस्थीसिया के ओवरडोज की आशंका

Updated on 28-03-2026 11:19 AM

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित भानपुर में बी-फार्मेसी के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक छात्र अपने कमरे में बेसुध अवस्था में मिला था, जिसे अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को मौके से इंजेक्शन और सिरिंज मिली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि छात्र ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर खुदकुशी की है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय दुर्गेश अहिरवार मूल रूप से विदिशा जिले के कुरवाई का निवासी था। वह भानपुर क्षेत्र में रहकर एक निजी कॉलेज से बी-फार्मेसी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।

शिक्षा के साथ-साथ वह एक निजी नर्सिंग होम में नौकरी भी करता था। घटना वाले दिन शुक्रवार सुबह जब दुर्गेश का बड़ा भाई परीक्षा देने के लिए कॉलेज जाने लगा, तो उसने दुर्गेश को जगाने का प्रयास किया।

बिस्तर पर पड़े दुर्गेश के शरीर में कोई हलचल न होने पर भाई आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां परीक्षण के उपरांत डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब दुर्गेश के कमरे का निरीक्षण किया,तो वहां से एक खाली इंजेक्शन और सिरिंज बरामद हुई। पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया है।

स्वजनों का कहना है कि दुर्गेश के कमरे के बगल में ही उसके बहनोई रहते हैं। दुर्गेश ने कभी भी किसी तनाव या परेशानी का जिक्र नहीं किया था, जिससे परिजन भी इस घटना से स्तब्ध हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पता चल सकेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 March 2026
भोपाल, भोपाल के आदमपुर छावनी में सूखे कचरे से कोयला बनेगा। यहां पर पीपीपी मोड में 220 करोड़ रुपए से टोरिफाइड चारकोल प्लांट स्थापित किया गया है। इसके जरिए 400 टन…
 28 March 2026
भोपाल, भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में 6 साल की मासूम के सिर में तलवार मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धाराओं में इजाफा कर दिया है।…
 28 March 2026
भोपाल। राजधानी के शाहपुरा इलाके में शातिर जालसाजों ने एक बार फिर मदद का मुखौटा पहनकर एक व्यक्ति की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दिया। भरतनगर निवासी 47 वर्षीय…
 28 March 2026
भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित भानपुर में बी-फार्मेसी के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक छात्र अपने कमरे में बेसुध अवस्था में मिला…
 28 March 2026
भोपाल: शहर में एक बार फिर से गैस एजेंसियों पर सिलिंडर को लेकर उपभोक्ताओं की भीड़ लगना शुरू हो गई है। पिछले दिनों स्थिति में सुधार होने के साथ उपभोक्ता एजेंसियों…
 28 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार पंचायतों को सशक्त करने पर जोर दे रही है लेकिन ग्राम पंचायतों के पास खुद के भवन ही नहीं है। 1,455 ग्राम पंचायतें भवन विहीन हैं। 2,531…
 28 March 2026
भोपाल। जिले में एक अप्रैल से 740 स्थानों पर प्रॉपर्टी पांच से 181 प्रतिशत तक महंगी हो जाएगी। इससे पहले लोग वर्तमान दरों पर जमकर रजिस्ट्रियां करवा रहे हैं। इसका असर…
 28 March 2026
भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर (सेमरा) में एक नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। मृतका की पहचान 27 वर्षीय मोना कुशवाह के रूप में हुई है, जो मूलतः सागर…
 28 March 2026
भोपाल। जिले के कुठार गांव में शुक्रवार को खेत में गेहूं की 15 एकड़ फसल आग में जलकर राख हो गई। जिन खेतों में आग लगी, उसके आसपास एक हजार एकड़…
Advt.