भारत और UAE के बीच LPG डील, PM मोदी के अबूधाबी दौरे पर बड़ा ऐलान

Updated on 15-05-2026 02:52 PM

अबू धाबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की अपनी विदेश यात्रा के पहले चरण में शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी पहुंचे। यहां UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच हुई द्विपक्षीय एवं प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता में रक्षा, ऊर्जा, निवेश और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े कई महत्वपूर्ण समझौतों पर सहमति बनी।

भारत और UAE के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी के लिए एक नए फ्रेमवर्क पर समझौता हुआ। इसके साथ ही रणनीतिक पेट्रोलियम भंडारण, लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) आपूर्ति तथा गुजरात के वडिनार में जहाज मरम्मत क्लस्टर विकसित करने संबंधी MoU पर भी हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE के राष्ट्रपति के साथ बैठक के दौरान गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मैं अपने दूसरे घर आया हूं और यह भावना मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।” उन्होंने UAE वायुसेना द्वारा भारतीय विमान को दिए गए एस्कॉर्ट को भारत के लिए सम्मान बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का हमला अस्वीकार्य है।उन्होंने कठिन परिस्थितियों में UAE नेतृत्व द्वारा दिखाए गए संयम, परिपक्वता और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के प्रयासों की सराहना की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 June 2026
भोपाल डेस्क।  असम के माननीय राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य भगवान बुद्ध के दो प्रमुख शिष्यों, अरहंत सारिपुत्र एवं अरहंत महामौद्गल्यायन के पवित्र अवशेषों को भारतीय वायु सेना के विशेष…
 31 May 2026
 मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा आयोजित सदानीरा समागम के चौथे दिन इक्वाडोर के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन जॉर्ज विनिशियो अनरंगो, साइप्रस हाई कमिशनर की पत्नी…
 27 May 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पहल पर सांची स्तूप से भगवान बुद्ध के परम शिष्य श्री अरिहंत, श्री सारिपुत्र एवं श्री महामोद्ल्यायन के पवित्र अवशेष सार्वजनिक दर्शन के लिये मंगोलिया…
 22 May 2026
इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान को लेकर ताजा बयान जारी क‍िया, ज‍िसमें चेतावनी और बातचीत के जरिए चीजों को सुलझाना, दोनों शाम‍िल…
 18 May 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन की प्रतिष्ठित ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ के कमांडर ग्रैंड क्रॉस सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान स्वीडन यात्रा के दौरान प्रदान…
 15 May 2026
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सम्राट विक्रमादित्य की गौरवशाली स्मृति में “सम्राट विक्रमादित्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मान” स्थापित किया गया है। यह सम्मान सम्राट विक्रमादित्य के शौर्य, न्यायप्रियता,…
 15 May 2026
अबू धाबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की अपनी विदेश यात्रा के पहले चरण में शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी पहुंचे। यहां UAE के राष्ट्रपति…
 15 May 2026
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अबू धाबी के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी के संयुक्त अरब अमीरात के आधिकारिक दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापक…
 14 May 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का गुरुवार से आगाज हो रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत से पहले भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपने इंडोनेशियाई समकक्ष सुगिओनो…
Advt.