मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा आयोजित सदानीरा समागम के चौथे दिन इक्वाडोर के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन जॉर्ज विनिशियो अनरंगो, साइप्रस हाई कमिशनर की पत्नी श्रीमती क्लोडिया व्रयोनिदेस एवं उनकी पुत्री सिमोनी व्रयोनिदेस नेसहभागिता की। इस अवसर पर वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने विशेष रूप से तैयार सदानीरा समागम का मोमेंटो अतिथियों को भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इक्वाडोर के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन जॉर्ज विनिशियो अनरंगोने दुनिया भर के जल संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वीर भारत न्यास संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा जल संरक्षण और संवर्धन का प्रयास सराहनीय है।
सदानीरा समागम जैसे कार्यक्रम इक्वाडोर में भी करेंगे आयोजित
जल संकट भारत की एक अकेली चुनौती नहीं है यह पूरे दुनिया का संकट है। यहां भारत भवन के प्रांगण में मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित विविध गतिविधियों, प्रदर्शनियाँ, कार्यशालाएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम जल के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। यह देखकर मैं गौरवान्वित हूं कि मैं इस कार्यक्रम का हिस्सा बन पाया। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण को लेकर इक्वाडोर सरकार भी प्रतिवर्ष महोत्सव का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि इस समारोह की गतिविधियों को व्यापक रूप से वह अपने देश में भी लागू करने के लिए एक प्रयास करेंगे।