अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का बयान, बोले ईरान के पास परमाणु हथ‍ियार का मतलब मध्‍य पूर्व में बड़ा युद्ध, नहीं दे सकते इजाजत

Updated on 22-05-2026 11:43 AM
इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान को लेकर ताजा बयान जारी क‍िया, ज‍िसमें चेतावनी और बातचीत के जरिए चीजों को सुलझाना, दोनों शाम‍िल रहे। उनकी तरफ से स्‍पष्‍ट कहा गया कि तेहरान को परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं म‍िल सकती।ये बयान ऐसे समय आए हैं, जब खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत जारी है। रुबियो ने भारत रवाना होने से पहले मियामी होमस्टेड एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए ईरान को चेतावनी दी कि अगर उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर कोई टोल या शुल्क लगाने की कोशिश की, तो यह स्वीकार नहीं किया जाएगा।

रुबियो ने कहा, “हम हमेशा से कहते आए हैं कि स्ट्रेट में टोल सिस्टम बिल्कुल मंजूर नहीं होगा।”
उन्होंने बताया कि अमेरिका, बहरीन की ओर से प्रायोजित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक प्रस्ताव का समर्थन कर रहा है, जो ऐसे किसी कदम का विरोध करता है। रुबियो ने कहा क‍ि हमारे प्रस्ताव को सुरक्षा परिषद के इतिहास में सबसे ज्‍यादा सह-प्रायोजकों का समर्थन मिला है। सौ से भी ज्‍यादा देशों ने इसका समर्थन किया है।

रुबियो बोले क‍ि दुनिया में कोई भी टोल सिस्टम के पक्ष में नहीं है। ऐसा नहीं हो सकता, यह बिल्कुल अस्वीकार्य होगा। उन्होंने कहा क‍ि अगर ईरान इस दिशा में आगे बढ़ता रहा, तो किसी कूटनीतिक समझौते तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। बाद में व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा कि इस इलाके में अमेरिकी नौसेना के कारण अमेरिका का स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ‘पूरा नियंत्रण’ है। हमारी मंजूरी के बिना कोई जहाज वहां से गुजर नहीं सकता। उन्होंने इसे ‘स्टील की दीवार’ जैसा बताया।

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा क‍ि हमने उनकी नौसेना खत्म कर दी। हमने उनकी एयर फोर्स खत्म कर दी। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की ज्यादातर मिसाइल क्षमताएं भी खत्म हो चुकी हैं।राष्ट्रपति ट्रंप बार-बार परमाणु हथियारों के मुद्दे पर लौटे और इसे अपनी सरकार की सबसे बड़ी विदेश नीति प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा क‍ि हम ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने दे सकते।
ट्रंप ने चेतावनी दी क‍ि अगर ऐसा हुआ तो मध्य पूर्व में परमाणु युद्ध हो सकता है, और उसका असर अमेरिका और यूरोप तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका बातचीत जारी रखे हुए है, लेकिन जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला है।ट्रंप ने कहा क‍ि हम या तो यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके पास परमाणु हथियार न हो, या फिर हमें बहुत बड़ा कदम उठाना पड़ेगा। रुबियो ने भी संकेत दिया कि बातचीत अभी जारी है, हालांकि नतीजे को लेकर पूरी गारंटी नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा क‍ि राष्ट्रपति हमेशा समझौते और कूटनीति को प्राथमिकता देते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 July 2026
अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। अमेरिकी सीनेट में एक बिल पेश किया गया है, जिसमें भारत, चीन समेत…
 02 July 2026
बीजिंग: हाल में आई सैटेलाइट तस्वीरों से भारतीय सीमा के पास चीन की नापाक हरकतों के बारे में पता चलता है। सैटेलाइट तस्वीरों में सामने आया है कि अरुणाचल प्रदेश…
 02 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी उस टिप्पणी को लेकर निशाने पर आ गए हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि कैथोलिक धर्म उन नीतियों का समर्थन करता है, जो कम वेतन…
 02 July 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर सख्त रुख दिखाया है। पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए यूएन में भारतीय प्रतिनिधि हरीश पर्वथनेनी ने कहा कि भारत…
 02 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पानी को लेकर भारत के साथ 'जल युद्ध' की धमकी दी है। आसिफ ने यह धमकी भारत के सिंधु जल संधि पर…
 02 July 2026
ढाका: बांग्लादेश में विपक्ष के नेता और कट्टर इस्लामिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान ने भारत के साथ रिश्तों पर बयान दिया है। जमात-ए-इस्लामी नेता ने कहा कि बांग्लादेश,…
 02 July 2026
बीजिंग: भारत के पूर्वी बॉर्डर के आसपास पकड़ बनाने के लिए चीन एक अहम प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। अरबों डॉलर के चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) की तरह बीजिंग…
 02 June 2026
भोपाल डेस्क।  असम के माननीय राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य भगवान बुद्ध के दो प्रमुख शिष्यों, अरहंत सारिपुत्र एवं अरहंत महामौद्गल्यायन के पवित्र अवशेषों को भारतीय वायु सेना के विशेष…
 31 May 2026
 मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा आयोजित सदानीरा समागम के चौथे दिन इक्वाडोर के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन जॉर्ज विनिशियो अनरंगो, साइप्रस हाई कमिशनर की पत्नी…
Advt.