BRICS 2026: विदेश मंत्री जयशंकर ने इंडोनेशियाई समकक्ष सुगियोनो से की मुलाकात

Updated on 14-05-2026 12:06 PM

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का गुरुवार से आगाज हो रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत से पहले भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपने इंडोनेशियाई समकक्ष सुगिओनो से मुलाकात की। इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगिओनो बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचे। वहीं इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इथियोपिया के विदेश मंत्री गेडियन टिमोथेवोस हेस्सेबन भी दिल्ली पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।

इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों व वरिष्ठ प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। बैठक में शामिल होने के लिए विभिन्न देशों के नेता और प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली पहुंचने लगे हैं। यह भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पहली बड़ी मंत्रिस्तरीय बैठक होगी। माना जा रहा है कि यह इस साल के अंत में होने वाले ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन के एजेंडे को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नई दिल्ली में आयोजित साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय (एमईए) ने पुष्टि की कि भाग लेने वाले देशों के वरिष्ठ राजनयिक इस बैठक में शामिल होंगे। मंत्रालय ने दो दिवसीय बैठक के दौरान होने वाली चर्चाओं की व्यापक रूपरेखा भी बताई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ‘ब्रिक्स’ देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक 14 और 15 मई को निर्धारित है और इसकी अध्यक्षता भारत कर रहा है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, चर्चाओं का मुख्य केंद्र प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम, सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करना, और बदलती भू-राजनीतिक वास्तविकताओं को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय शासन संरचनाओं में सुधार को आगे बढ़ाना होगा। मंत्रालय ने कहा कि भाग लेने वाले देश अपने-अपने प्रतिनिधित्व का स्तर स्वयं तय करेंगे। प्रतिनिधिमंडलों के बारे में अधिक जानकारी तब शेयर की जाएगी जब प्रतिनिधि नई दिल्ली पहुंच जाएंगे। शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधि अपने राष्ट्रीय राजधानी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

बता दें कि भारत ने हाल ही में अपनी ‘ब्रिक्स 2026’ अध्यक्षता के लिए आधिकारिक लोगो और वेबसाइट का अनावरण किया। अधिकारियों ने बताया कि इस बार ‘ब्रिक्स’ समिट की थीम भारत के “मानवता सबसे पहले” और जन-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 में रियो डी जेनेरियो में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान विशेष जोर दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 June 2026
भोपाल डेस्क।  असम के माननीय राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य भगवान बुद्ध के दो प्रमुख शिष्यों, अरहंत सारिपुत्र एवं अरहंत महामौद्गल्यायन के पवित्र अवशेषों को भारतीय वायु सेना के विशेष…
 31 May 2026
 मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा आयोजित सदानीरा समागम के चौथे दिन इक्वाडोर के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन जॉर्ज विनिशियो अनरंगो, साइप्रस हाई कमिशनर की पत्नी…
 27 May 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पहल पर सांची स्तूप से भगवान बुद्ध के परम शिष्य श्री अरिहंत, श्री सारिपुत्र एवं श्री महामोद्ल्यायन के पवित्र अवशेष सार्वजनिक दर्शन के लिये मंगोलिया…
 22 May 2026
इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान को लेकर ताजा बयान जारी क‍िया, ज‍िसमें चेतावनी और बातचीत के जरिए चीजों को सुलझाना, दोनों शाम‍िल…
 18 May 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन की प्रतिष्ठित ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ के कमांडर ग्रैंड क्रॉस सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान स्वीडन यात्रा के दौरान प्रदान…
 15 May 2026
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सम्राट विक्रमादित्य की गौरवशाली स्मृति में “सम्राट विक्रमादित्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मान” स्थापित किया गया है। यह सम्मान सम्राट विक्रमादित्य के शौर्य, न्यायप्रियता,…
 15 May 2026
अबू धाबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की अपनी विदेश यात्रा के पहले चरण में शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी पहुंचे। यहां UAE के राष्ट्रपति…
 15 May 2026
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अबू धाबी के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी के संयुक्त अरब अमीरात के आधिकारिक दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापक…
 14 May 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का गुरुवार से आगाज हो रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत से पहले भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपने इंडोनेशियाई समकक्ष सुगिओनो…
Advt.