हेल्थ इंश्योरेंस के बढ़ते प्रीमियम पर रोक लगाने की तैयारी में सरकार, जानिए क्या है प्लान
Updated on
20-11-2025 01:05 PM
नई दिल्ली: हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम आदमी की जेब पर बोझ पड़ रहा है। अब सरकार इस मामले में दखल देने की तैयारी कर रही है। ET के मुताबिक, सरकार ने इस मसले पर बीमा रेगुलेटर (IRDA), इंडस्ट्री के बड़े अधिकारियों और हॉस्पिटल ग्रुप्स के साथ बातचीत शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि कुछ सुझाव IRDA के पास भेजे गए हैं, अब अंतिम फैसला रेगुलेटर लेगा।
क्या है तैयारी? अधिकारी का कहना है कि हेल्थ इंश्योरेंस के बेतहाशा बढ़ते प्रीमियम को कंट्रोल करने के लिए लिए सरकार बीमा कंपनियों पर प्रीमियम की ऊपरी सीमा (Cap) तय करने जैसे कड़े कदम उठाने पर विचार कर रही है। डिस्क्लोजर (जानकारी देने के) नियमों को सख्त करने की तैयारी है। सरकार बीमा कंपनियों के मैनेजमेंट खचों को भी कम करना चाहती है। इसके तहत एजेंटों को मिलने वाले कमिशन की सीमा तय की जा सकती है, जिससे कंपनियों की लागत घटेगी और इसका फायदा ग्राहकों को मिल सकता है।क्लेम की प्रक्रिया में होने वाली देरी और गड़बड़ियों को रोकने के लिए सरकार 'नैशनल हेल्थ क्लेम्स एक्सचेंज' को बढ़ावा दे रही है। इसका मकसद क्लेम के पूरे प्रोसेस को डिजिटल, तेज और आसान बनाना है, ताकि ग्राहकों को परेशानी न हो।सरकार इस बात पर करीब से नजर रख रही है कि जीएसटी में हुई कटौती का लाभ बीमा कंपनियां पॉलिसीधारकों को दे रही है या नहीं।
प्रीमियम महंगा क्यों? दरअसल, देश में इलाज का खर्च बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अस्पतालों में इलाज के लिए महंगी मशीनों और टेक्नॉलजी का इस्तेमाल बढ़ गया है। बीमा कंपनियों का आरोप है कि कई बार अस्पताल जरूरत से ज्यादा बिल बना देते हैं। इन सब वजहों से बीमा कंपनियों पर क्लेम का बोझ बढ़ता है। वे ग्राहकों से ज्यादा प्रीमियम वसूलती हैं। अस्पतालों का कहना है कि बीमा कंपनियां या तो क्लेम देने में देरी करती हैं, या फिर बिल में बेवजह कटौती करती हैं।
आम लोग परेशान क्यों? बीमा कंपनियों और अस्पतालों की मनमानी के बीच आम आदमी परेशान है। जब क्लेम लेने की बारी आती है, तो कई बार उन्हें उम्मीद से कम पैसा मिलता है या फिर क्लेम सेटलमेंट में काफी परेशानी होती है। Aon की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में मेडिकल महंगाई 2026 में 11.5% तक बढ़ने का अनुमान है। यह 9.8% के वैश्विक औसत से ज्यादा है।
बिजनेस डेस्क। वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने और चांदी शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातु एक सीमित दायरे में थे। मल्टी कमोडिटी…
बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के खुला। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 354 अंक या 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,963 और निफ्टी 146 अंक…
बिजनेस डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि लोग अगले एक साल तक सोने की खरीदारी से बचें। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात और विदेशी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार की हालिया गिरावट ने दिग्गज कंपनियों के शेयरों को काफी सस्ता कर दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो निवेशक थोड़ा जोखिम उठा सकते हैं और…
नई दिल्ली: केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक टू-वीलर (ई-स्कूटर और बाइक) खरीदने वालों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। PM e-Drive योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी को जून तक बढ़ाया…
नई दिल्ली: कच्चे तेल (क्रूड) की कीमतें दुनिया भर में दोबारा 100 डॉलर के पार चली गई हैं। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष इसकी वजह है। क्रूड की कीमतें बढ़ने से…
मुंबई: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserve) घटता ही जा रहा है। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जबकि अपने विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट हुई है। बीते…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। गौतम बुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का दूसरा एयरपोर्ट है। पब्लिक-प्राइवेट…