एम्स भोपाल में शुरू होने जा रहा है IVF सेंटर, ट्रीटमेंट का मिनिमम खर्च 50 हजार रुपये

Updated on 06-03-2026 02:22 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर होगा, जो निसंतान दंपतियों के जीवन में खुशियां लाएगा। सेंटर की सबसे अहम बाद यह है कि जहां प्राइवेट अस्पतालों में आईवीएफ ट्रीटमेंट का खर्च लाखों रुपये आता है, वहीं यहां मिनिम खर्च 50 हजार रुपये से 80 हजार के बीच आएगा।

इसके पहले एम्स दिल्ली और एम्स रायपुर में आईवीएफ सेंटर शुरू किया जा चुके हैं। अब एम्स भोपाल में इसे शुरू किया जा रहा है। 20 करोड़ रुपये की लागत से यह सेंटर तैयार किया गया है। इसमें निसंतान दंपतियों के लिए सभी तरह की जांच और इलाज उपलब्ध होगा। सबसे खास बात यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर दंपती भी इस सेंटर में इलाज के जरिए संतान पा सकते हैं।

महिला की उम्र पर निर्भर करती है आईवीएफ ट्रीटमेंट की सफलता

डॉक्टरों के मुताबिक आईवीएफ ट्रीटमेंट की सफलता का प्रतिशत महिलाओं की उम्र पर निर्भर करता है। विशेषज्ञों की माने तो 21 से 30 साल की उम्र की महिलाओं में ट्रीटमेंट की सफलता का प्रतिशत 60 से 70 के बीच होता है। वहीं 30 से 35 की उम्र में यह प्रतिशत घटकर 50 और 55 के बीच हो जाता है।

इससे ऊपर 35 साल से ऊपर की उम्र की महिलाओं के लिए ट्रीटमेंट सफल होने का प्रतिशत 30 से 35 तक ही होता है। डॉक्टरों के अनुसार उम्र के हिसाब से जितना जल्द हो ट्रीटमेंट की सफलता का प्रतिशत उतना ज्यादा रहता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 March 2026
भोपाल, भोपाल के आदमपुर छावनी में सूखे कचरे से कोयला बनेगा। यहां पर पीपीपी मोड में 220 करोड़ रुपए से टोरिफाइड चारकोल प्लांट स्थापित किया गया है। इसके जरिए 400 टन…
 28 March 2026
भोपाल, भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में 6 साल की मासूम के सिर में तलवार मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धाराओं में इजाफा कर दिया है।…
 28 March 2026
भोपाल। राजधानी के शाहपुरा इलाके में शातिर जालसाजों ने एक बार फिर मदद का मुखौटा पहनकर एक व्यक्ति की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दिया। भरतनगर निवासी 47 वर्षीय…
 28 March 2026
भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित भानपुर में बी-फार्मेसी के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक छात्र अपने कमरे में बेसुध अवस्था में मिला…
 28 March 2026
भोपाल: शहर में एक बार फिर से गैस एजेंसियों पर सिलिंडर को लेकर उपभोक्ताओं की भीड़ लगना शुरू हो गई है। पिछले दिनों स्थिति में सुधार होने के साथ उपभोक्ता एजेंसियों…
 28 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार पंचायतों को सशक्त करने पर जोर दे रही है लेकिन ग्राम पंचायतों के पास खुद के भवन ही नहीं है। 1,455 ग्राम पंचायतें भवन विहीन हैं। 2,531…
 28 March 2026
भोपाल। जिले में एक अप्रैल से 740 स्थानों पर प्रॉपर्टी पांच से 181 प्रतिशत तक महंगी हो जाएगी। इससे पहले लोग वर्तमान दरों पर जमकर रजिस्ट्रियां करवा रहे हैं। इसका असर…
 28 March 2026
भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर (सेमरा) में एक नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। मृतका की पहचान 27 वर्षीय मोना कुशवाह के रूप में हुई है, जो मूलतः सागर…
 28 March 2026
भोपाल। जिले के कुठार गांव में शुक्रवार को खेत में गेहूं की 15 एकड़ फसल आग में जलकर राख हो गई। जिन खेतों में आग लगी, उसके आसपास एक हजार एकड़…
Advt.