FCA में तगड़ी गिरावट से फिर घटा विदेशी मुद्रा का भंडार, लेकिन स्वर्ण भंडार बढ़ गया

Updated on 06-12-2025 12:41 PM
मुंबईफॉरेन करेंसी एसेट (FCA) में भारी गिरावट होने से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह कमी दिखी है। बीते 28 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें $1.87 Billion की गिरावट दिखी है। इसी सप्ताह एफसीए में $3.56 billion की तगड़ी कमी हुई है। लेकिन सोने का भंडार बढ़ने से कुल मिला कर विदेशी मुद्रा भंडार पर कम असर पड़ा। इससे पहले यानी 21 नवंबर 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें $4.47 billion की भारी गिरावट हुई थी।

कहां तक गिर गया भंडार

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 21 नवंबर 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $1.877 billion की कमी हुई है जबकि इससे एक सप्ताह पहले इसमें $4.472 billion की भारी गिरावट हुई थी। 21 नवंबर को समाप्त सप्ताह में एफसीए में $3.569 billion की भारी कमी हुई है। अब अपना भंडार घट कर $686.227 billion तक गिर गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 billion के रिकार्ड उच्चतम स्तर पर था।

FCA भंडार में हुई भारी कमी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में भारी कमी हुई है। 28 नवंबर 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में $3.569 billion की कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें $1.69 Billion की कमी हुई थी। अब अपना एफसीए भंडार घट कर $557.031 billion का रह गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व में बढ़ोतरी

आलोच्य अवधि के दौरान भारत के गोल्ड रिजर्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। रिजर्व बैंक के मुताबिक बीते 28 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने सोने के भंडार के वैल्यू में $1.613 Billion की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले तो इसमें $2.67 billion की बढ़ोतरी हुई थी। इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार का वैल्यू बढ़ कर $105.795 billion का हो गया है। उल्लेखनीय है कि इस समय आरबीआई के पास सोने का भंडार 880 टन के पार चला गया है। यह देश के कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व का 14.7 फीसदी से कुछ ज्यादा बैठता है।

एसडीआर में भी बढ़ोतरी

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में मामूली बढ़ोतरी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में $63 million की मामूली बढ़ोतरी हुई है। अब यह बढ़ कर 18.628 बिलियन डॉलर का हो गया है। इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में भी $16 million डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब अपना आईएमएफ रिजर्व बढ़ कर $4.772 Billion का हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 May 2026
बिजनेस डेस्क। वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने और चांदी शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातु एक सीमित दायरे में थे। मल्टी कमोडिटी…
 14 May 2026
बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के खुला। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 354 अंक या 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,963 और निफ्टी 146 अंक…
 13 May 2026
कुछ दिन पहले देश के पीएम मोदी ने सोना न खरीदने की अपील की थी। अब इसमें एक नया अपडेट आया है।  केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात…
 12 May 2026
बिजनेस डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि लोग अगले एक साल तक सोने की खरीदारी से बचें। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात और विदेशी…
 28 March 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार की हालिया गिरावट ने दिग्गज कंपनियों के शेयरों को काफी सस्ता कर दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो निवेशक थोड़ा जोखिम उठा सकते हैं और…
 28 March 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक टू-वीलर (ई-स्कूटर और बाइक) खरीदने वालों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। PM e-Drive योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी को जून तक बढ़ाया…
 28 March 2026
नई दिल्‍ली: कच्चे तेल (क्रूड) की कीमतें दुनिया भर में दोबारा 100 डॉलर के पार चली गई हैं। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष इसकी वजह है। क्रूड की कीमतें बढ़ने से…
 28 March 2026
मुंबई: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserve) घटता ही जा रहा है। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जबकि अपने विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट हुई है। बीते…
 28 March 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। गौतम बुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का दूसरा एयरपोर्ट है। पब्लिक-प्राइवेट…
Advt.