सिर्फ 5 साल में 1 लाख के बना दिए 5.96 करोड़, छप्‍परफाड़ र‍िटर्न देने वाला यह शेयर कौन

Updated on 06-12-2025 12:42 PM
नई दिल्‍ली: इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयर ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। दिसंबर 2020 में सिर्फ 50 पैसे का यह शेयर आज 29.80 रुपये पर पहुंच गया है। यानी पांच साल पहले लगाए गए 1 लाख रुपये आज करीब 5.96 करोड़ रुपये बन गए हैं। यह शानदार रिटर्न कंपनी के स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू के फायदों को छोड़कर है। कंपनी ने हाल ही में सितंबर 2025 में समाप्त तिमाही में अपने मुनाफे में 108% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की है।

इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक ने पिछले पांच सालों में अपने निवेशकों का पैसा 59,500% से भी ज्यादा बढ़ाया है। यह वाकई कमाल की बात है। अगर किसी ने पांच साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज वह रकम करीब 5.96 करोड़ रुपये हो जाती। यह कैलकुलेशन स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू के बाद के फायदों को शामिल किए बिना की गई है। कंपनी ने 1 सितंबर 2024 को अपने शेयर को 10 रुपये से 1 रुपये में विभाजित किया था। साथ ही, पिछले साल अप्रैल में 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर भी दिए थे।

कैसा रहा है हाल का प्रदर्शन?

इंटीग्रेटेड इंडस्‍ट्रीज के शेयर की कीमत में पिछले कुछ समय से काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। शुक्रवार को इस शेयर ने बीएसई पर 5% की तेजी के साथ 29.80 रुपये का स्तर छुआ। पिछले छह महीनों में शेयर ने अपने निवेशकों को 19% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले एक साल में शेयर में 18% की गिरावट भी आई है। छोटी अवधि की बात करें तो पिछले पांच दिनों में शेयर ने 11% और एक महीने में 24% का रिटर्न दिया है। साल 2025 की शुरुआत से अब तक, यानी साल-दर-तारीख (YTD) के आधार पर इस शेयर ने 2.23% की बढ़त हासिल की है।

कंपनी ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो इंटीग्रेटेड इंडस्‍ट्रीज ने 13 नवंबर को हुई एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि सितंबर 2025 में समाप्त दूसरी तिमाही (Q2 FY26) में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 108% बढ़कर 29.88 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल इसी अवधि में यह मुनाफा 14.40 करोड़ रुपये था। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 54% बढ़कर 286.46 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 186.61 करोड़ रुपये था। हालांकि, कुल खर्चों में भी 49% की बढ़ोतरी हुई और यह 257.13 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।पहली छमाही (H1 FY26) के नतीजों पर नजर डालें तो नेट सेल्स में 64% की जोरदार बढ़ोतरी हुई और यह 536.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वहीं, नेट प्रॉफिट दोगुना होकर 54.66 करोड़ रुपये हो गया। यह कंपनी के मजबूत परिचालन और बाजार में लगातार बनी मांग को दर्शाता है।

इंटीग्रेटेड इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड फूड सेक्टर में तेजी से उभरने वाली कंपनी है। इनोवेशन, क्‍वालिटी और सस्‍टेनेबल ग्रोथ पर लगातार फोकस कर रही है। कंपनी अपने बाजार विस्तार को बढ़ा रही है और उत्कृष्टता के लिए अपनी पुरानी प्रतिष्ठा को और मजबूत कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 March 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार की हालिया गिरावट ने दिग्गज कंपनियों के शेयरों को काफी सस्ता कर दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो निवेशक थोड़ा जोखिम उठा सकते हैं और…
 28 March 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक टू-वीलर (ई-स्कूटर और बाइक) खरीदने वालों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। PM e-Drive योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी को जून तक बढ़ाया…
 28 March 2026
नई दिल्‍ली: कच्चे तेल (क्रूड) की कीमतें दुनिया भर में दोबारा 100 डॉलर के पार चली गई हैं। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष इसकी वजह है। क्रूड की कीमतें बढ़ने से…
 28 March 2026
मुंबई: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserve) घटता ही जा रहा है। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जबकि अपने विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट हुई है। बीते…
 28 March 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। गौतम बुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का दूसरा एयरपोर्ट है। पब्लिक-प्राइवेट…
 13 February 2026
नई दिल्ली: आप हवाई जहाज (Flight) से यात्रा करते हैं तो आपके लिए महत्वपूर्ण खबर। देश के एविएशन रेगुलेटर DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशक) ने टिकट बुक करने से जुड़े नियमों…
 13 February 2026
नई दिल्ली: देश के करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के नियमों में बदलाव और उन्हें बेहतर बनाने के लिए…
 13 February 2026
नई दिल्ली: कई बार ऐसा होता है कि कोई बैंक या वित्तीय संस्थान किसी ग्राहक को गलत जानकारी देकर या बहला-फुसलाकर कोई स्कीम या प्रोडक्ट बेच देता है। इससे ग्राहक को…
 13 February 2026
नई दिल्ली: देश में जीरो और कम शुगर वाले ड्रिंक्स की बिक्री 2025 में पांच साल के हाई पर पहुंच गई। इससे साफ है कि भारत में अब यह सेगमेंट काफी…
Advt.