ट्रम्प महिलाओं की उपलब्धियों को रिकॉर्ड से मिटा रहे:नासा और पेंटागन से महिलाओं से जुड़ी जानकारियां हटाईं

Updated on 10-06-2025 02:32 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 20 जनवरी 2025 को दिए गए कार्यकारी आदेश के बाद से उनके प्रशासन ने महिलाओं की उपलब्धियों को सार्वजनिक रिकॉर्ड से हटाने की मुहिम शुरू कर दी है।

इस आदेश में ट्रम्प ने डाइवर्सिटी, इक्विटी और इन्क्लूजन (DEI) कार्यक्रमों को ‘अवैध और अनैतिक’ बताया था। इसके बाद नासा को अपनी वेबसाइट से महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी हटाने का आदेश दिया गया।

पेंटागन ने भी महिला सैनिकों की ऐतिहासिक उपलब्धियों से जुड़ी जानकारियां ऑनलाइन से हटा दी हैं। यहां तक कि ऑरलिंगटन नेशनल सेमेट्री की वेबसाइट से महिला वेटरन्स के पेज भी गायब कर दिए गए हैं।

महिलाओं के इतिहास को मिटाने का ऑरवेलियन तरीका

यह पूरी प्रक्रिया लेखक जॉर्ज ऑरवेल के नोबेल 1984 की याद दिलाती है, जिसमें सरकार असुविधाजनक तथ्यों को मेमोरी होल में डालकर मिटा देती है।

नोबेल का नायक विंस्टन स्मिथ मिनिस्ट्री ऑफ ट्रुथ में काम करता है, जहां इतिहास को झूठ में बदला जाता है। ट्रम्प प्रशासन का यह कदम भी वैसा ही है।

लेखिका अन्ना फंडर का कहना है कि इतिहास में कई पुरुषों की सफलता के पीछे महिलाओं की मेहनत होती है।

ऑरवेल की मां और बहनें भी फेमिनिस्ट थीं और उन्होंने ही ऑरवेल को समाज की सच्चाई देखने की समझ दी। लेकिन जब बात उनकी उपलब्धियों की आती है, तो महिलाओं का नाम गायब कर दिया जाता है।

ऑरवेल की पत्नी को भी इतिहास से गायब कर दिया

लेखिका अन्ना फंडर ने अपनी किताब 'वाइफडम- मिसेज ऑरवेल इनविजिबल लाइफ' में बताया है कि जॉर्ज ऑरवेल की पत्नी आइलीन ओ’शॉनेसी ने उनके जीवन और लेखन में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन उन्हें इतिहास में जगह नहीं मिली।

ऑरवेल की मशहूर किताब एनिमल फार्म में भी ओ’शॉनेसी का योगदान था, लेकिन उनका नाम कहीं नहीं है। उन्होंने ही ऑरवेल को स्टालिन पर सीधी आलोचना की बजाय प्रतीकात्मक कहानी लिखने की सलाह दी थी।

महिलाओं को मिटाना पितृसत्ता की रणनीति

फंडर कहती हैं कि महिलाओं को इतिहास से मिटाना पितृसत्तात्मक व्यवस्था की एक सोची-समझी रणनीति है। इससे पुरुषों को मुख्य किरदार और महिलाओं को सहायक या अदृश्य बना दिया जाता है।

ऑरवेल की पत्नी न केवल उनकी जान बचाने वाली थीं, बल्कि वे परिवार की कमाने वाली सदस्य भी थीं। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन के सेंसरशिप विभाग में काम किया। लेखिका का मानना है कि ट्रम्प की नीतियां असंतुष्ट पुरुषों को यह संदेश देती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 June 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 20 जनवरी 2025 को दिए गए कार्यकारी आदेश के बाद से उनके प्रशासन ने महिलाओं की उपलब्धियों को सार्वजनिक रिकॉर्ड से हटाने की मुहिम शुरू…
 10 June 2025
अमेरिका के मशहूर रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर शॉन 'डिडी' कॉम्ब्स पर उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड ने हिंसा और जबरन यौन संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं।सोमवार को अदालत में गवाही देते हुए…
 10 June 2025
अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में 4 दिनों से जारी हिंसा में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। यह हिंसक प्रदर्शन अवैध अप्रवासियों को बाहर निकालने…
 10 June 2025
इजराइल सरकार पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उसने गाजा में हमास का मुकाबला करने के लिए एक फिलिस्तीनी मिलिशिया को हथियार दिए हैं। गाजा में हमास का पिछले 2…
 10 June 2025
इजराइल ने अपनी हिरासत में मौजूद स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को वापस स्वीडन भेज दिया है। ग्रेटा को फ्रांस जाने वाले एक फ्लाइट में बैठाया गया है, जहां से…
 28 May 2025
दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप का 9वां टेस्ट कामयाब नहीं हो पाया। लॉन्चिंग के करीब 30 मिनट बाद स्टारशिप ने कंट्रोल खो दिया, जिस कारण पृथ्वी के वातावरण में…
 28 May 2025
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मंगलवार को अजरबैजान दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मुलाकात की और भारत के साथ सैन्य संघर्ष में समर्थन के लिए…
 28 May 2025
अमेरिकी सरकार ने विदेशी छात्रों के लिए नए वीजा इंटरव्यू पर रोक लगा दी है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार को इसे लेकर एक आदेश जारी किया। आदेश का…
 28 May 2025
गाजा के राफा में मंगलवार को खाना लेने पहुंचे लोगों में भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 46 लोग घायल और 7 लापता हो गए…
Advt.