अमेरिकी रैपर डिडी पर एक्स-गर्लफ्रेंड से यौन हिंसा का आरोप:पीड़ित बोली- मारपीट कर गला दबाया

Updated on 10-06-2025 02:31 PM

अमेरिका के मशहूर रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर शॉन 'डिडी' कॉम्ब्स पर उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड ने हिंसा और जबरन यौन संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं।

सोमवार को अदालत में गवाही देते हुए पीड़ित ने बताया कि 2024 में एक रात कॉम्ब्स ने उनके साथ मारपीट की, गला दबाया और चेहरे पर मुक्का मारा। इसके बाद एक पुरुष सेक्स वर्कर को बुलाकर उनके साथ जबरन ‘फ्रीक-ऑफ’ जैसी सेक्सुअल एक्टिविटी कराई।

महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। वह कोर्ट में जेन नाम से पेश हो रही है। पेशी के तीसरे दिन सोमवार को उसने बताया कि वह 18 जून 2024 की रात कॉम्ब्स के साथ रोमांटिक शाम बिताने का प्लान कर रही थी, लेकिन वह रात उसके लिए एक भयानक दिन बन गई।

क्या हुआ था उस रात?

महिला के मुताबिक, कॉम्ब्स पर बेवफाई का आरोप लगाने के बाद वह गुस्से में आ गए। उन्होंने महिला का पीछा किया, उसे जमीन पर गिराया, दरवाजे तोड़े, चेहरे पर मुक्का मारा और गला दबाया।

महिला ने बताया कि उसने भागने की कोशिश की लेकिन कॉम्ब्स ने उसे लात मारकर गिरा दिया और बाल या हाथ पकड़कर फिर से अंदर घसीटा।

फिर उन्होंने एक पुरुष सेक्स वर्कर को बुलाया, उसे एक्स्टेसी की गोली दी। इसके बाद कॉम्ब्स ने उससे, पीड़ित के साथ जबरन संबंध बनाने के लिए कहा।

जब महिला ने इसका विरोध किया तो, कॉम्ब्स ने कहा कि तुम इस तरह मेरी रात खराब नहीं करोगी।

कॉम्ब्स पर पहले भी लग चुके हैं ऐसे आरोप

कॉम्ब्स पर पहले भी यौन हिंसा के आरोप लगे हैं। नवंबर 2023 में उनकी पूर्व प्रेमिका और मशहूर सिंगर कैसी (कैसेंड्रा वेंटुरा) ने उन पर मुकदमा दायर किया था।

इसमें दावा किया गया कि कॉम्ब्स ने उसे ड्रग्स के असर में हफ्तों तक 'फ्रीक-ऑफ' सेक्सुअल सेशन में शामिल किया। कॉम्ब्स ने यह मुकदमा एक दिन में ही 2 करोड़ डॉलर में सुलझा लिया था।

जेन ने कहा कि जब उसने कैसी का मुकदमा पढ़ा, तो वह तीन दिन तक रोती रही और बीमार महसूस करने लगी। उन्हें अपनी कहानी, कैसी के तरह ही लगी।

गवाही के दौरान जेन ने सैकड़ों टेक्स्ट मैसेज भी पढ़कर सुनाए। इनमें वह कॉम्ब्स से कह रही थी कि वह उसे जबरन सेक्स में धकेलते हैं, और अगर वह मना करे तो उसे घर से निकालने की धमकी देते हैं।

कॉम्ब्स ने आरोपों से इनकार किया

कॉम्ब्स ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है। उन पर यौन तस्करी और संगठित अपराध जैसे गंभीर आरोप हैं। अगर दोषी पाए गए तो उन्हें उम्रकैद हो सकती है।

जेन की गवाही ट्रायल के पांचवें हफ्ते में भी जारी रहेगी, और मंगलवार को कॉम्ब्स के वकील उनसे सवाल करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 June 2025
इजराइल ने स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग समेत 4 लोगों को मंगलवार को रिहा कर दिया। ये सभी इजराइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट से फ्रांस रवाना हो गए। हालांकि, अभी…
 11 June 2025
अमेरिका और चीन के बीच चल रही व्यापार वार्ता पर लगभग सहमति बन गई है। CBC न्यूज के मुताबिक दोनों देशों के अधिकारियों ने बताया कि वे एक व्यापार समझौते…
 11 June 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मंगलवार को फोन पर बातचीत की। इस दौरान ट्रम्प ने नेतन्याहू से गाजा में जंग को खत्म करने के लिए…
 11 June 2025
अमेरिका के लॉस एंजिलिस में 5 दिनों से जारी प्रदर्शन के कारण शाम 6 बजे के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। लॉस एंजिलिस की मेयर कैरन बैस ने इमरजेंसी…
 11 June 2025
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने आशंका जताई कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से युद्ध छिड़ा तो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के पास इसे रोकने के…
 11 June 2025
टेस्ला चीफ इलॉन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से माफी मांग ली है। उन्होंने बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी गलती मानी है। मस्क ने इसे लेकर…
 10 June 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 20 जनवरी 2025 को दिए गए कार्यकारी आदेश के बाद से उनके प्रशासन ने महिलाओं की उपलब्धियों को सार्वजनिक रिकॉर्ड से हटाने की मुहिम शुरू…
 10 June 2025
अमेरिका के मशहूर रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर शॉन 'डिडी' कॉम्ब्स पर उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड ने हिंसा और जबरन यौन संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं।सोमवार को अदालत में गवाही देते हुए…
 10 June 2025
अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में 4 दिनों से जारी हिंसा में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। यह हिंसक प्रदर्शन अवैध अप्रवासियों को बाहर निकालने…
Advt.