छह महीने में ब्याज रिटर्न और सरकार का सपोर्ट, RBI के बॉन्ड में निवेश करना क्यों है फायदेमंद

Updated on 24-05-2025 02:05 PM
नई दिल्ली: जोखिम से बचने वाले निवेशक तेजी से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड्स का रुख कर रहे हैं। ये बॉन्ड्स 7 साल की अवधि के लिए सालाना 8.05% तक का रिटर्न देते हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि कम क्रेडिट ग्रोथ अच्छी लिक्विडिटी और आगे पॉलिसी दरों में कमी की उम्मीद के चलते फिक्स्ड डिपॉजिट की दरें तेजी से नीचे आ रही हैं।

  1. डिमांड की वजह?
    मुंबई के एक डिस्ट्रीब्यूटर Money फाइनैंशल के एमडी और सीईओ अनूप भैया कहते हैं कि आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद कॉरपोरेट और बैंक डिपॉजिट की दरें कम हो गई हैं। लेकिन आरबीआई के फ्लोटिंग रेट डिपॉजिट की दरें 8.05% पर ही बनी हुई है। इसलिए इन डिपॉजिट्स की आम लोगों में डिमांड ज्यादा है।
  2. क्या है स्कीम?
    ET के मुताबिक, ये बॉन्ड्स सरकार की तरफ से सेंटल बैंक जारी करता है। ये बहुत सुरक्षित हैं और नैशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट से 35 बेसिस पॉइंट ज्यादा रिटर्न देते हैं। फिलहाल ये 8.05% है और इसकी अवधि सात साल की है। ब्याज हर छह महीने में मिलता है। ये ब्याज दर हर छह महीने बाद बदल सकती है और इस पर आपको टैक्स भी देना होगा।
  3. क्या है चुनौती?
    हालांकि ये बॉन्ड्स सरकार द्वारा समर्थित हैं, लेकिन इनका मार्केट बहुत लिक्विड नहीं है। मतलब आप इन्हें बीच में नहीं बेच सकते। Roongta सिक्योरिटीज के सीईओ हर्षवर्धन रूंगटा कहते हैं, इन्हें पहले निकालने का कोई ऑप्शन नहीं है। इन्हें लोन लेने के लिए गारंटी के तौर पर भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इसलिए निवेशकों को इन्हें मैच्योरिटी तक रखना होगा।
  4. कैसे खरीदें?
    इन बॉन्ड्स में कम से कम 1000 रुपये का निवेश करना होगा और ऊपर की कोई लिमिट नहीं है। आप आरबीआई की रिटेल डायरेक्ट वेबसाइट से किसी डिस्ट्रीब्यूटर से या प्राइवेट बैंक की वेबसाइट से आसानी से ये बॉन्ड्स खरीद सकते हैं।
  5. क्या है अंतर और फायदा?
    Synergy कैपिटल के MD विक्रम दलाल कहते हैं कि ये बॉन्ड्स आपको 10 साल के बेंचमार्क सरकारी बॉन्ड से 180 बेसिस पॉइंट अधिक कमाने में मदद करते हैं। दूसरी तरफ फिक्स्ड डिपॉजिट और कॉरपोरेट डिपॉजिट से वे लगभग 65-150 बेसिस पॉइंट ज्यादा देते हैं। 10 साल के बेंचमार्क बॉन्ड पर 6.22% ब्याज मिल रहा है। ब्याज दरों में कटौती के बाद AAA रेटिंग वाली बजाज फाइनेंस 24-60 महीने के डिपॉजिट पर 7.25% दे रही है। एसबीआई 5 से 10 साल के डिपॉजिट पर 6.3 फीसदी दे रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 May 2025
नई दिल्‍ली: जेपी मॉर्गन एंड कंपनी के सीईओ जेमी डिमोन ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने भू-राजनीति, बढ़ते घाटे और महंगाई जैसे कई कारणों से स्टैगफ्लेशन (मंदी के साथ महंगाई)…
 24 May 2025
मुंबई: इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, कंस्ट्रक्शन और मैनेजमेंट कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड (PNC Infratech Limited) और इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पीएनसी इंफ्रा होल्डिंग्स लिमिटेड की तरफ से बड़ी खबर आई…
 24 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के टैरिफ और पाकिस्तान की चुनौती के बीच केंद्र सरकार का खजाना भरने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार को 2.69 लाख करोड़…
 24 May 2025
नई दिल्ली: जोखिम से बचने वाले निवेशक तेजी से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड्स का रुख कर रहे हैं। ये बॉन्ड्स 7 साल की अवधि के…
 24 May 2025
नई दिल्ली: देश की प्रमुख आईटी कंपनियों में से एक विप्रो के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रिशद प्रेमजी का वित्त वर्ष 2024-25 में पारिश्रमिक दोगुना होकर करीब 13.7 करोड़ रुपये हो गया। इसके बावजूद यह…
 24 May 2025
नई दिल्ली: सैटकॉम कंपनियां जल्द ही भारत में अपनी सर्विस शुरू कर सकती हैं। इनमें एलन मस्क की कंपनी Starlink भी शामिल हैं। शुरुआती ऑफर में अनलिमिटेड डेटा प्लान ₹840 (करीब $10) प्रति…
 24 May 2025
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए के खास सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू कर्नाटक से एक बड़ा प्रोजेक्ट झटकने की फिराक में हैं। नायडू ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स…
 24 May 2025
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते अभी ठीक नहीं चल रहे हैं। पिछले साल अगस्त में शेख हसीना के तख्तापलट के बाद बनी मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार भारत विरोधी…
 22 May 2025
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने बुधवार को आम निवेशकों को चेतावनी दी है कि अनजान लोगों के मेसेज और वट्सऐप ग्रुप्स या कम्युनिटीज से दूर रहें। ये लोग फर्जी प्रोफाइल बनाकर निवेशकों…
Advt.