6 राज्यों में लू का अलर्ट, बारिश की संभावना नहीं

Updated on 10-06-2025 02:19 PM

देश के उत्तरी राज्यों में तेज गर्मी का दौर जारी है। देश के 6 राज्यों के 18 शहरों का तापमान सोमवार को 45 डिग्री के ऊपर रहा। इन राज्यों में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली और ओडिशा शामिल हैं। राजस्थान का श्रीगंगानगर 47.3°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा।

दिल्ली-NCR समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मंगलवार को भी हीट वेव और तेज गर्मी की चेतावनी है। दिल्ली में आज भी तापमान 45°C के पास जा सकता है। राज्य में अगले दो दिन के लिए हीट वेव-गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने राजस्थान में तेज हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। सबसे ज्यादा असर पश्चिमी जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, जालोर, सिरोही में है। हरियाणा में भी सोमवार को तापमान 45 डिग्री के आंकड़े को भी पार कर गया। प्रदेश में सिरसा 46.4 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार तो हुआ है, लेकिन राज्य के 1.63 लाख लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में इस साल बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में 27 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल कोई भी नदी खतरे के निशान के ऊपर नहीं बह रही है।

आंध्र प्रदेश में शुरुआती मानसून फीका, 59 प्रतिशत कम बारिश हुई

पिछले 6 साल की तुलना में इस साल आंध्र प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहले आया, लेकिन यह भरपूर नहीं रहा। जून के पहले नौ दिनों में 59% कम बारिश दर्ज की गई। इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून की अपनी सामान्य तारीख से 9 दिन पहले 26 मई को आंध्र प्रदेश पहुंचा था।

इन दिनों में राज्य में 24.4 mm की सामान्य औसत बारिश के मुकाबले केवल 10.1 mm औसत बारिश दर्ज की गई। पूरे राज्य में चार जिलों- कोनासीमा, बापटला, पूर्वी गोदावरी और कृष्णा के अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के खास इलाके में पहले 9 दिनों में बारिश नहीं हुई।

आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, यनम मंडल के दो जिले अनकापल्ली-विजयनगरम में सामान्य वर्षा हुई। श्रीकाकुलम में ज्यादा बारिश हुई। एलुरु में 80%, गुंटूर 95%, काकीनाड़ा 66%, एनटीआर 81%, एसपीएसआर नेल्लोर 64% और पश्चिम गोदावरी जिलों में 96% कम बारिश हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 June 2025
ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख दुनिया को बताने गए ऑल-पार्टी डेलिगेशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मिलेंगे। मुलाकात शाम 7 बजे प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण…
 10 June 2025
ओडिशा के गजपति जिले में 60 साल के रेप के आरोपी की हत्या करके शव जला दिया गया। पुलिस ने 10 लोगों को अरेस्ट किया है, जिसमें 8 महिलाएं और…
 10 June 2025
गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. रुद्रेश कुट्टीकर ने गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे की माफी को खारिज कर दिया है।डॉ. कुट्टीकर ने…
 10 June 2025
देश के उत्तरी राज्यों में तेज गर्मी का दौर जारी है। देश के 6 राज्यों के 18 शहरों का तापमान सोमवार को 45 डिग्री के ऊपर रहा। इन राज्यों में…
 10 June 2025
देश में कोरोनावायरस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। एक्टिव केसों की संख्या 6815 पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 324 नए मामले सामने आए हैं। केरल में…
 10 June 2025
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित शबद अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल के एक फ्लैट में मंगलवार सुबह आग लग गई। फ्लैट के अंदर एक पिता अपने दो बच्चों (एक लड़का-एक लड़की)…
 30 May 2025
आज, 30 मई को NDA से महिला कैडेट्स का पहला बैच पास हुआ इतिहास में ये पहली बार है जब 17 महिला कैडेट्स 300 से ज्यादा पुरुषों के साथ NDA…
 30 May 2025
24 मई को मानसून की इंट्री के बाद यह 17 राज्यों में दस्तक दे चुका है। सिर्फ छह दिनों में देश में अब तक 33% ज्यादा बारिश हो चुकी है।…
 30 May 2025
कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले की सराहना की। उन्होंने गुरुवार को कहा, 'कश्मीर में…
Advt.