दिल्ली में अपार्टमेंट के सातवें फ्लोर पर आग लगी:दो बच्चों और पिता ने बालकनी से छलांग लगाई

Updated on 10-06-2025 02:08 PM

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित शबद अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल के एक फ्लैट में मंगलवार सुबह आग लग गई। फ्लैट के अंदर एक पिता अपने दो बच्चों (एक लड़का-एक लड़की) के साथ फंस गए थे।

बचने के लिए 10 साल के दोनों बच्चों ने बालकनी से छलांग लगाई। उनके साथ उनके पिता यश यादव (35) ने भी छलांग लगा दी। तीनों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि उन्हें सुबह 10:01 बजे इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत आठ फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। दमकल कर्मियों ने बिना देर किए बचाव और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया था। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

फायर डिपार्टमेंट ने बताया- दो लोग अब भी घायल

दोपहर 12:30 बजे फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि इस घटना में 5 लोग घायल हुए थे, जिन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया गया। 4 लोगों को आकाश अस्पताल और 1 व्यक्ति को इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आकाश अस्पताल में भर्ती दो बच्चों को वहां के ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति को भी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल दो का इलाज जारी है। सभी घायलों को दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के पहुंचने से पहले ही अस्पताल भेज दिया गया था।

नांगलोई में 6 लोगों ने दूसरी मंजिल से कूदकर जान बचाई थी

दिल्ली के नांगलोई में फरवरी में दो मंजिला घर में आग लग गई। दोनों मंजिल आग की चपेट में आ गईं। इस दौरान कई लोग बिल्डिंग में फंस गए। 6 लोगों ने बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर से कूदकर जान बचाई। हालांकि, उन्हें चोट आई है। सभी अस्पताल में एडमिट हैं।

घायल लोगों में दो महिलाएं, तीन युवक और एक नाबालिग हैं। बताया जा रहा है ये हादसा गैस लीक होने की वजह से हुआ। घटना का वीडियो अब सामने आया है।

कल पिंक लाइन के मेट्रो स्टेशन पर लगा लगी थी

सोमवार को दिल्ली के त्रिलोकपुरी-संजय लेक मेट्रो स्टेशन (पिंक लाइन) पर आग लग गई थी। इस घटना के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया कि स्टेशन की ओर आने वाली ट्रेनों की गति घटाकर 25 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है, जबकि सामान्य गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा होती है।

एक्स (X) पर किए गए कई पोस्ट में DMRC ने कहा, 'लाइन-7 (पिंक लाइन: मजलिस पार्क से शिव विहार) पर आज सुबह 11:20 बजे से एक छोटे हिस्से में सेवाएं सीमित कर दी गई हैं क्योंकि त्रिलोकपुरी-संजय लेक मेट्रो स्टेशन के एक तकनीकी रूम में धुआं पाया गया था।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 June 2025
ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख दुनिया को बताने गए ऑल-पार्टी डेलिगेशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मिलेंगे। मुलाकात शाम 7 बजे प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण…
 10 June 2025
ओडिशा के गजपति जिले में 60 साल के रेप के आरोपी की हत्या करके शव जला दिया गया। पुलिस ने 10 लोगों को अरेस्ट किया है, जिसमें 8 महिलाएं और…
 10 June 2025
गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. रुद्रेश कुट्टीकर ने गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे की माफी को खारिज कर दिया है।डॉ. कुट्टीकर ने…
 10 June 2025
देश के उत्तरी राज्यों में तेज गर्मी का दौर जारी है। देश के 6 राज्यों के 18 शहरों का तापमान सोमवार को 45 डिग्री के ऊपर रहा। इन राज्यों में…
 10 June 2025
देश में कोरोनावायरस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। एक्टिव केसों की संख्या 6815 पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 324 नए मामले सामने आए हैं। केरल में…
 10 June 2025
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित शबद अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल के एक फ्लैट में मंगलवार सुबह आग लग गई। फ्लैट के अंदर एक पिता अपने दो बच्चों (एक लड़का-एक लड़की)…
 30 May 2025
आज, 30 मई को NDA से महिला कैडेट्स का पहला बैच पास हुआ इतिहास में ये पहली बार है जब 17 महिला कैडेट्स 300 से ज्यादा पुरुषों के साथ NDA…
 30 May 2025
24 मई को मानसून की इंट्री के बाद यह 17 राज्यों में दस्तक दे चुका है। सिर्फ छह दिनों में देश में अब तक 33% ज्यादा बारिश हो चुकी है।…
 30 May 2025
कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले की सराहना की। उन्होंने गुरुवार को कहा, 'कश्मीर में…
Advt.