कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा- आर्टिकल 370 समस्या थी:हटने के बाद खुशहाली आई

Updated on 30-05-2025 01:14 PM

कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले की सराहना की। उन्होंने गुरुवार को कहा, 'कश्मीर में आर्टिकल 370 एक बड़ी समस्या थी। इससे यह धारणा बन गई थी कि कश्मीर देश के बाकी हिस्से से अलग है। यह सरकार की सोच में भी झलकता था।'

खुर्शीद ने कहा, '2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद यह धारणा खत्म हो गई। इसके बाद चुनाव हुए और 65% लोगों ने मतदान लिया। अब कश्मीर में एक चुनी हुई सरकार है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग कश्मीर में आर्टिकल 370 फिर से बहाल करवाना चाहते हैं। वे कश्मीर में आई खुशहाली नहीं देखना चाहते।'

दूसरी तरफ, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर पर कोलंबिया सरकार की प्रतिक्रिया की आलोचना की। थरूर ने कोलंबिया के बोगोटा में कहा, 'कोलंबियाई सरकार ने भारत के प्रति सहानुभूति जताने के बजाय ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में हुई जानमाल की नुकसान पर दुख जताया। भारत इससे निराश है।'

कांग्रेस सांसद ने कहा, 'भारत ने सेल्फ-डिफेंस में हमला किया था। हमला करने वालों और बचाव करने वालों में फर्क होता है। जैसे कोलंबिया ने कई आतंकवादी हमलों को झेला है, वैसे ही हमने भारत में भी लगभग चार दशकों तक हमलों को झेला है।'

शशि थरूर और सलमान खुर्शीद ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया को ब्रीफ करने गए भारतीय डेलिगेशन का हिस्सा हैं।

इधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पुंछ में पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित लोगों से मिलेंगे। साथ ही खानेतर में BSF कैंप में जवानों से भी मुलाकात करेंगे। शाह दो दिनों के जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। वे गुरुवार शाम जम्मू पहुंचे थे। उन्होंने कल देर रात राजभवन में हाई लेवल सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग की। ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनका पहला जम्मू-कश्मीर दौरा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 June 2025
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के रवींद्रनगर इलाके में बुधवार को दो समुदायों के बीच दुकान खोलने को लेकर हिंसक झड़प हो गई। उपद्रवियों ने पुलिस थाने के…
 12 June 2025
भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले हो सकता है। अगले हफ्ते से इस दिशा में कवायद तेज हो…
 12 June 2025
तेलंगाना के सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नुने श्रीधर के 13 ठिकानों पर मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने छापेमारी की। इस दौरान करोड़ों की अवैध संपत्ति जब्त की…
 12 June 2025
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि ज्यूडिशियल रिव्यू (न्यायिक समीक्षा) की शक्ति का इस्तेमाल संयम से करना चाहिए। ऐसा तभी हो, जब कोई कानून संविधान…
 12 June 2025
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की। ये मीटिंग मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में करीब डेढ़ घंटे…
 12 June 2025
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा- बुधवार को एक ही दिन में भारत की कूटनीति (डिप्लोमेसी) को अमेरिका से तीन बड़े झटके लगे हैं। इनसे भारत की विदेश…
 11 June 2025
भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन यानी ISS ले जाने वाला एक्सियम-4 मिशन चौथी बार टाल दिया गया है। इसे आज 11 जून को भारतीय समय अनुसार शाम…
 11 June 2025
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 में शबद अपार्टमेंट की नौंवीं मंजिल के फ्लैट में मंगलवार को आग लग गई थी। बचने के लिए एक शख्स ने दो बच्चों के साथ बालकनी…
 11 June 2025
दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में 9 साल की एक मासूम बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी नौशाद को गिरफ्तार किया। आरोपी…
Advt.