ओडिशा में रेप के आरोपी की हत्या, शव जलाया:जंगल से हड्डियां और राख बरामद

Updated on 10-06-2025 02:24 PM

ओडिशा के गजपति जिले में 60 साल के रेप के आरोपी की हत्या करके शव जला दिया गया। पुलिस ने 10 लोगों को अरेस्ट किया है, जिसमें 8 महिलाएं और दो पुरुष हैं।

पुलिस ने गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर वन क्षेत्र के पास एक पहाड़ी से मृतक की हड्डियां और राख बरामद की। पुलिस ने बताया कि, जिन महिलाओं को पकड़ा गया है, वे सभी यौन शोषण का शिकार हुईं थीं।

52 साल की विधवा के साथ रेप से गुस्सा बढ़ा 

पुलिस ने बताया कि, जिस व्यक्ति को मारा गया है वह काफी समय से महिलाओं का शोषण कर रहा था। 3 जून को उसने 52 साल की एक विधवा का रेप किया।

घटना सामने आने के बाद महिलाओं ने एक मीटिंग की और आरोपी को मारने का फैसला किया। पुलिस ने बताया, सभी महिलाएं आरोपी के घर गईं। उस वक्त वह सो रहा था। तभी उस पर कुल्हाड़ी से वार किया। हत्या के बाद शव को जंगल ले जाकर जला दिया। इस घटना में दो पुरुषों ने भी महिलाओं की मदद की।

पुलिस बोली- महिलाओं ने कभी शिकायत दर्ज नहीं कराई 

पुलिस के मुताबिक, चार साल पहले आरोपी की पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह महिलाओं को टारगेट करता था। गिरफ्तार महिलाओं में से कम से कम छह ने बताया कि उनके साथ यौन शोषण किया गया था।

गजपति के SP जतिंद्र कुमार पांडा ने कहा, महिलाओं ने कभी पुलिस से मदद नहीं मांगी थी और न ही मृतक के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज कराई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 June 2025
भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन यानी ISS ले जाने वाला एक्सियम-4 मिशन चौथी बार टाल दिया गया है। इसे आज 11 जून को भारतीय समय अनुसार शाम…
 11 June 2025
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 में शबद अपार्टमेंट की नौंवीं मंजिल के फ्लैट में मंगलवार को आग लग गई थी। बचने के लिए एक शख्स ने दो बच्चों के साथ बालकनी…
 11 June 2025
दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में 9 साल की एक मासूम बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी नौशाद को गिरफ्तार किया। आरोपी…
 11 June 2025
केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को नोटिस जारी किया है। इसमें वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव में उनकी जीत को चुनौती देने वाली याचिका पर…
 11 June 2025
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रों की समस्याओं को लेकर PM मोदी को लेटर लिखा। जिसमें राहुल ने हॉस्टल में होने वाली असुविधाओं का…
 11 June 2025
देश में कोरोनावायरस के केसों और मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले सभी मंत्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट…
 10 June 2025
ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख दुनिया को बताने गए ऑल-पार्टी डेलिगेशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मिलेंगे। मुलाकात शाम 7 बजे प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण…
 10 June 2025
ओडिशा के गजपति जिले में 60 साल के रेप के आरोपी की हत्या करके शव जला दिया गया। पुलिस ने 10 लोगों को अरेस्ट किया है, जिसमें 8 महिलाएं और…
 10 June 2025
गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. रुद्रेश कुट्टीकर ने गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे की माफी को खारिज कर दिया है।डॉ. कुट्टीकर ने…
Advt.