अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही 2 दिनों में 48 लाख रुपये से अधिक के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

Updated on 18-05-2026 11:19 AM


मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में  विगत दो दिनों में मंदसौर, उमरिया, कटनी, मैहर एवं सागर जिलों की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा एवं गांजा जप्त किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी जप्त किए गए हैं।

उमरिया-दुर्घटनाग्रस्त वाहन से 62 किलो से अधिक गांजा जब्त

जिले की चौकी अमरपुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाशी के दौरान 62 किलो 384 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया। वाहन चालक एवं अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस द्वारा गांजा एवं वाहन सहित लगभग 22 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

मंदसौर- 324 किलो डोडाचूरा जप्त

जिले की थाना गरोठ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक पिकअप वाहन से सब्जियों के नीचे विशेष तरीके से छिपाकर रखा गया 324 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया। पुलिस ने मादक पदार्थ, परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन एवं मोबाइल फोन सहित लगभग 16 लाख 69 हजार  रुपये की संपत्ति जब्त की है।आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया  है।

कटनी-15 किलो से अधिक का गांजा जब्त

जिले की एनकेजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साड़ियों की पैकिंग के भीतर छिपाकर परिवहन किया जा रहा 15 किलो 730 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 1  लाख  59 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की।

मैहर-“ऑपरेशन प्रहार 2.0” के तहत  21 किलो से अधिक का गांजा जब्त

जिले में विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार 2.0” के अंतर्गत कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध कार की जांच के दौरान 21 किलो 243 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त  कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 4  लाख 12 हजार रुपये है।

सागर-4 किलो से अधिक गांजा एवं वाहन जब्त

थाना राहतगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 4 किलो 30 ग्राम अवैध गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त ऑटो वाहन सहित लगभग 3 लाख 20 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। मामले में महिला आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2026
भोपाल डेस्क।  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य आजीविका मिशन फोरम की शासी निकाय की बैठक ली और विभिन्न योजनाओं…
 18 May 2026
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में  विगत दो दिनों में मंदसौर, उमरिया, कटनी, मैहर…
 15 May 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ-2028 के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुविधा बढ़ाने के लिए चौड़ीकरण कार्य किए जा रहे है। सरकार द्वारा सभी कार्यों…
 14 May 2026
भोपाल डेस्क।  मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर को मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। उन पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और…
 14 May 2026
भोपाल डेस्क। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व में मध्यप्रदेश 'जल आत्मनिर्भरता' का एक नया इतिहास लिख रहा है। प्रदेश की जल संरचनाओं के पुनरुद्धार और नवीन जल स्रोतों…
 14 May 2026
पीएम मोदी की अपील का असर, त्रिपुरा में 50 प्रतिशत कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद त्रिपुरा सरकार ने राज्य के 50 प्रतिशत ग्रुप-सी और…
 14 May 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विपणन सत्र 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के लिए आभार माना है। मुख्यमंत्री…
 13 May 2026
भोपाल डेस्क।   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी से 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' के अंतर्गत 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में ₹1835…
 13 May 2026
भोपाल [डेस्क। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के मद्देनजर अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या घटा दी है। अब उनके काफिले में महज…
Advt.