मुख्यमंत्री कार्यालय ने अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगमठाकुर को दिया कारण बताओ नोटिस, भारी संख्या में गाड़ियों का काफिला लेकर आए थे भोपल

Updated on 14-05-2026 10:54 PM


भोपाल डेस्क।  मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर को मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। उन पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पेट्रोल-डीजल बचत संबंधी अपील के बावजूद विशाल वाहन रैली निकालने का आरोप है। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी श्री अजातशत्रु श्रीवास्तव द्वारा जारी पत्र के अनुसार, सोशल मीडिया एवं मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से यह जानकारी संज्ञान में आई कि श्री ठाकुर ने हाल ही में पदभार ग्रहण करते समय 200 से भी अधिक वाहनों की विशाल रैली का आयोजन किया। इस आयोजन को शासन के दिशा-निर्देशों का प्रत्यक्ष एवं गंभीर उल्लंघन माना गया है।

ठाकुर से इस संबंध में लिखित स्पष्टीकरण मांगा 

पत्र में उल्लेख किया गया है कि इस प्रकार की वाहन रैली न केवल राष्ट्रीय संसाधनों के अपव्यय को दर्शाती है, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी और ईंधन बचत के प्रति सरकार की अपील की भी अवहेलना है।  ठाकुर से इस संबंध में लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए अंतिम निर्णय होने तक उनके प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, अब वे मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के कार्यालय अथवा परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे, निगम की किसी भी सुविधा, वाहन अथवा कर्मचारी का उपयोग नहीं कर सकेंगे और न ही किसी प्रशासनिक अथवा वित्तीय निर्णय में भाग ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त उनके निगम से संबंधित बैठकों में भाग लेने एवं अध्यक्षता करने पर भी रोक लगा दी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ-2028 के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुविधा बढ़ाने के लिए चौड़ीकरण कार्य किए जा रहे है। सरकार द्वारा सभी कार्यों…
 14 May 2026
भोपाल डेस्क।  मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर को मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। उन पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और…
 14 May 2026
भोपाल डेस्क। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व में मध्यप्रदेश 'जल आत्मनिर्भरता' का एक नया इतिहास लिख रहा है। प्रदेश की जल संरचनाओं के पुनरुद्धार और नवीन जल स्रोतों…
 14 May 2026
पीएम मोदी की अपील का असर, त्रिपुरा में 50 प्रतिशत कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद त्रिपुरा सरकार ने राज्य के 50 प्रतिशत ग्रुप-सी और…
 14 May 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विपणन सत्र 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के लिए आभार माना है। मुख्यमंत्री…
 13 May 2026
भोपाल डेस्क।   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी से 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' के अंतर्गत 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में ₹1835…
 13 May 2026
भोपाल [डेस्क। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के मद्देनजर अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या घटा दी है। अब उनके काफिले में महज…
 12 May 2026
भोपाल डेस्क। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को डब्ल्यूओडब्ल्यू लाईव अवार्डस की टीम भोपाल आकर विक्रमोत्सव 2026 को इस वर्ष मिले गोल्ड और सिल्वर अवार्ड प्रदान करेंगी। नई दिल्ली में 1 और…
 12 May 2026
भोपाल डेस्क। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में सम्पन्न हुईं। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश के समग्र विकास और जन-कल्याण की दिशा में कई ऐतिहासिक निर्णय…
Advt.