प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर सीएम डॉ. यादव ने किया तत्काल अमल, 13 में से घटाकर काफिले में शामिल कीं 8 गाड़ियां

Updated on 13-05-2026 03:04 PM


भोपाल [डेस्क। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के मद्देनजर अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या घटा दी है। अब उनके काफिले में महज 8 गाड़ियां चलेंगी। उनके फैसले के दूसरे दिन उनके कारकेड का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इसमें स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि कारकेड में गाड़ियों की संख्या करीब-करीब आधी है। 

गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्ध की चुनौतियों के बीच जनता से पेट्रोल बचाने के लिए गाड़ियों का कम से कम इस्तेमाल करने की अपील की है। उनके अपील करते ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तत्काल उस पर अमल किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मध्यप्रदेश राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए संकल्पित है। अब हमारे कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन होंगे। इतना ही नहीं, किसी क्षेंत्र के दौरान के दौरान वाहन रैली भी नहीं निकाली जाएगी। 

काफिले में गाड़ियों की संख्या दिखी कम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के सभी मंत्रियों से भी अपील की है कि वे भी यात्रा के समय कम के कम गाड़ियों का इस्तेमाल करें। सीएम डॉ. यादव ने जनता से भी अपील की है कि वे जितना हो सके उतना पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। उनके फैसले ठीक एक दिन बाद सीएम डॉ. यादव नरसिंहपुर जिले के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने जो कहा उसकी बानगी दिखाई दी। उनके काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां ही दिखाई दीं। इस काफिले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने की जनता से ये अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से अपील है कि वे पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें। सार्वजनिक परिवहन या कारपूलिंग का इस्तेमाल करें। एक साल तक सोना न खरीदें। ताकि, विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम किया जा सके। जनता विदेशी ब्रांड की जगह स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करे। संभव हो सके तो जनता वर्क फ्रॉम होम करे। जनता अगले एक साल तक गैर-जरूरी विदेशी यात्राओं से बचे। किसान रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करें और प्राकृतिक खेती अपनाएं। खाने में जरूरत के अनुसार ही खाद्य तेल का उपयोग करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 May 2026
भोपाल डेस्क।   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी से 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' के अंतर्गत 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में ₹1835…
 13 May 2026
भोपाल [डेस्क। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के मद्देनजर अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या घटा दी है। अब उनके काफिले में महज…
 12 May 2026
भोपाल डेस्क। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को डब्ल्यूओडब्ल्यू लाईव अवार्डस की टीम भोपाल आकर विक्रमोत्सव 2026 को इस वर्ष मिले गोल्ड और सिल्वर अवार्ड प्रदान करेंगी। नई दिल्ली में 1 और…
 12 May 2026
भोपाल डेस्क। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में सम्पन्न हुईं। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश के समग्र विकास और जन-कल्याण की दिशा में कई ऐतिहासिक निर्णय…
 11 May 2026
भोपाल डेस्क। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क के क्वारंटीन बाड़े से दो मादा चीतों को खुले जंगल में मुक्त किया। बोत्सवाना से लाए गए ये…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
Advt.