कौन बनेगा ऐपल का नया 'कुक'? आईफोन बनाने वाली कंपनी ने शुरू की नए सीईओ की तलाश

Updated on 15-11-2025 04:29 PM
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक अगले साल पद छोड़ने जा रहे हैं। इनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने उनके उत्तराधिकारी की योजना पर काम तेज कर दिया है। कुक साल 2011 में कंपनी के सीईओ बने थे जब कंपनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था। स्टीव जॉब्स ने ही एक गैरेज में इस टेक कंपनी की शुरुआत की थी।

अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि कंपनी के बोर्ड और सीनियर एग्जीक्यूटिव्स ने टिम कुक के उत्तराधिकारियों की खोज तेज कर दी है। हालांकि कंपनी के अगले साल जनवरी के अंत में अपनी अगली कमाई रिपोर्ट से पहले नए सीईओ का नाम घोषित करने की संभावना नहीं है। कंपनी के हार्डवेयर इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जॉन टर्नस को कुक के उत्तराधिकारी की होड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। हालांकि कंपनी ने इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

ऐपल का मार्केट कैप

ऐपल को स्टीव जॉब्स और स्टीव वोजनियाक ने मिलकर शुरू किया था। उनके साथ एक और को-फाउंडर रोनाल्ड वेन भी थे। लेकिन वेन कुछ ही दिन बाद निकल गए थे। आज ऐपल दुनिया की दूसरी बड़ी वैल्यूएबल कंपनी है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.20% गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही उसका मार्केट कैप 4.025 ट्रिलियन डॉलर रह गया। एआई चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया 4.630 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप के साथ दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 March 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार की हालिया गिरावट ने दिग्गज कंपनियों के शेयरों को काफी सस्ता कर दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो निवेशक थोड़ा जोखिम उठा सकते हैं और…
 28 March 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक टू-वीलर (ई-स्कूटर और बाइक) खरीदने वालों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। PM e-Drive योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी को जून तक बढ़ाया…
 28 March 2026
नई दिल्‍ली: कच्चे तेल (क्रूड) की कीमतें दुनिया भर में दोबारा 100 डॉलर के पार चली गई हैं। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष इसकी वजह है। क्रूड की कीमतें बढ़ने से…
 28 March 2026
मुंबई: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserve) घटता ही जा रहा है। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जबकि अपने विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट हुई है। बीते…
 28 March 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। गौतम बुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का दूसरा एयरपोर्ट है। पब्लिक-प्राइवेट…
 13 February 2026
नई दिल्ली: आप हवाई जहाज (Flight) से यात्रा करते हैं तो आपके लिए महत्वपूर्ण खबर। देश के एविएशन रेगुलेटर DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशक) ने टिकट बुक करने से जुड़े नियमों…
 13 February 2026
नई दिल्ली: देश के करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के नियमों में बदलाव और उन्हें बेहतर बनाने के लिए…
 13 February 2026
नई दिल्ली: कई बार ऐसा होता है कि कोई बैंक या वित्तीय संस्थान किसी ग्राहक को गलत जानकारी देकर या बहला-फुसलाकर कोई स्कीम या प्रोडक्ट बेच देता है। इससे ग्राहक को…
 13 February 2026
नई दिल्ली: देश में जीरो और कम शुगर वाले ड्रिंक्स की बिक्री 2025 में पांच साल के हाई पर पहुंच गई। इससे साफ है कि भारत में अब यह सेगमेंट काफी…
Advt.