विराट कोहली की धमाकेदार शतक से आईपीएल में आरसीबी की शानदार जीत

Updated on 14-05-2026 12:01 PM

स्पोर्टस डेस्क। विराट कोहली की शतकीय पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स (आरसीबी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है।शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। इस टीम ने 48 के स्कोर तक फिन एलन (18) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (19) के रूप में दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे।

यहां से अंगकृष रघुवंशी ने कैमरून ग्रीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 68 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दिलाई। कैमरून 24 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद अंगकृष ने रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 46 गेंदों में 76 रन जुटाकर केकेआर को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।रिंकू 29 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 49 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अंगकृष ने 46 गेंदों में 71 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। विपक्षी खेमे से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रासिख सलाम डार ने 1-1 विकेट हासिल किया।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 19.1 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम को जैकब बेथेल और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 20 गेंदों में 37 रन जुटाए। इसके बाद कोहली ने देवदत्त पड्डिकल के साथ मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने 59 गेंदों में 92 रन की साझेदारी की।पड्डिकल 27 गेंदों में 7 चौकों के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद कोहली ने कप्तान रजत पाटीदार (11) के साथ 28 रन, जबकि टिम डेविड (2) के साथ 23 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया।इन खिलाड़ियों के पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने 58 गेंदों में अपना 9वां आईपीएल शतक पूरा किया। कोहली ने 60 गेंदों में 3 छक्कों और 11 चौकों के साथ 105 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से कार्तिक त्यागी ने सर्वाधिक 3 विकेट नि

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
स्पोर्टस डेस्क। विराट कोहली की शतकीय पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स (आरसीबी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध…
 12 May 2026
खेल डेस्क।  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में भोपाल में आयोजित होने जा रही भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-18 हॉकी सीरीज के लिए भारतीय एवं ऑस्ट्रेलियाई जूनियर टीमें…
 28 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना दबदबा कायम रखते हुए पहले वनडे मैच में 103 रनों की शानदार जीत दर्ज की। सेंट किट्स में खेले गए…
 28 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को एक और बड़ा झटका लगा है। दिग्गज कमेंटेटर निक नाइट ने पीएसएल के ब्रॉडकास्ट पैनल को छोड़कर…
 28 March 2026
नई दिल्ली: आज यानी कि 28 मार्च 2026 को आईपीएल के 19वें सीजन का बिगुल बजने जा रहा है। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में…
 28 March 2026
मुंबई: आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले से ठीक पहले मुंबई इंडियंस (MI) के खेमे में एक पुरानी और भरोसेमंद आवाज सुनाई दे रही है। तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को टीम…
 28 March 2026
नई दिल्ली: गोल्फ की दुनिया के बेताज बादशाह और 15 बार के मेजर चैंपियन टाइगर वुड्स एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। 50 वर्षीय वुड्स को फ्लोरिडा में…
 28 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाड़ी अपने खेल से ज्यादा अपनी हरकतों के चलते मशहूर रहते हैं। उनको आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। मौजूदा खिलाड़ियों से…
 13 February 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक भारत ने दो मुकाबले खेले और दोनों में जीत दर्ज की। अमेरिका के खिलाफ 32 तो नामीबिया के खिलाफ भारत ने…
Advt.