IPL2026: CSK प्लेऑफ की रेस से बाहर, गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराया

Updated on 22-05-2026 11:32 AM
खेल डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है। गुरुवार को सीजन के 66वें मैच में सीएसके को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 89 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा।  सीएसके से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) प्लेऑफ का टिकट हासिल कर चुकी हैं।चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन 14 में से सिर्फ 6 मैच ही अपने नाम कर सकी। 12 अंकों के साथ फिलहाल ये टीम प्वाइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर है। वहीं, 14 में से 9 मुकाबले जीतकर गुजरात टाइंट्स ने दूसरे पायदान पर मजबूती हासिल कर ली है। इस टीम के पास 18 अंक हैं।

 
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात टाइटंस ने टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। इस टीम को कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।दोनों खिलाड़ियों ने 74 गेंदों में 125 रन की साझेदारी की। गिल 37 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 64 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सुदर्शन ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 36 गेंदों में 82 रन जुटाकर टीम को 207 के स्कोर तक पहुंचाया।19वें ओवर की दूसरी गेंद पर सुदर्शन आउट हुए, जिन्होंने 53 गेंदों में 4 छक्कों और 7 चौकों के साथ 84 रन की पारी खेली। अगली गेंद पर टीम ने राहुल तेवतिया (0) का विकेट गंवा दिया।
 
यहां से जोस बटलर ने 27 गेंदों में 57 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी खेमे से मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कंबोज ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 13.4 ओवरों में 140 रन पर सिमट गई। इस टीम को पहली ही गेंद पर संजू सैमसन (0) के रूप में बड़ा झटका लग गया। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मैथ्यू शॉर्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 13 गेंदों में 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन कप्तान के आउट होने के बाद टीम बिखर गई।
 
गायकवाड़ ने 16 रन का योगदान सीएसके के खाते में दिया, जबकि शॉर्ट ने 14 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 24 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कार्तिक शर्मा ने 19 रन बनाए।टीम ने 63 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए थे। यहां से शिवम दुबे ने देवाल्ड ब्रेविस (8) के साथ 21 गेंदों में 53 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। दुबे 17 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए। विपक्षी खेमे से मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान ने 3-3 विकेट हासिल किए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
हरियाणा की पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ऐसा इतिहास रच दिया है, जिसकी भारत को 20 साल से चाह थी। 20 साल के तप के बाद…
 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
 02 July 2026
अटलांटा: फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डीआर कांगो के खिलाफ मैच के 74वें मिनट तक इंग्लिश टीम पीछे…
 02 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे कम…
 02 July 2026
चेस्टर ली स्ट्रीट: आयरलैंड से 2-0 की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत मिलने वाली थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही…
 02 July 2026
लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका में क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिख दिया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में LA…
 02 July 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में बेंच पर बैठने के बाद, फैंस…
 02 July 2026
चेन्नई: आईपीएल 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर आईपीएल ट्रेड विंडो के सबसे बड़े नाम बनकर उभरे हैं। रिपोर्ट्स के…
 22 May 2026
खेल डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है। गुरुवार को सीजन के 66वें मैच में…
Advt.