भोपाल में 15 मई से भारत-ऑस्ट्रेलिया अंडर-18 हॉकी सीरीज का आगाज़

Updated on 12-05-2026 12:17 PM
खेल डेस्क।  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में भोपाल में आयोजित होने जा रही भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-18 हॉकी सीरीज के लिए भारतीय एवं ऑस्ट्रेलियाई जूनियर टीमें आज राजधानी भोपाल पहुंचीं। राजा भोज एयरपोर्ट पर दोनों देशों के खिलाड़ियों एवं कोचिंग स्टाफ का खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। खिलाड़ियों को पारंपरिक तरीके से शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की गई।

यह अंतरराष्ट्रीय हॉकी श्रृंखला 15 मई से 20 मई 2026 तक भोपाल स्थित उधव दास मेहता (भाई जी) सेंट्रल सेंटर में आयोजित की जाएगी। सीरीज में भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई अंडर-18 पुरुष एवं महिला टीमें आमने-सामने होंगी। यह प्रतियोगिता आगामी एशिया कप की तैयारियों के दृष्टिगत बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्राप्त होगा।

भोपाल में होंगे रोमांचक मुकाबले

श्रृंखला के अंतर्गत पुरुष वर्ग के मुकाबले 15 मई, 17 मई, 18 मई एवं 20 मई को खेले जाएंगे। वहीं महिला वर्ग के मैच भी इन्हीं तिथियों में आयोजित होंगे। सभी मुकाबले उधव दास मेहता (भाई जी) सेंट्रल सेंटर, भोपाल में होंगे।

मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

इस अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी, भोपाल के कुल 10 खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन हुआ है। पुरुष टीम में आयुष रजक, अंश बहुत्रा, करण गौतम, अवि माणिकपुरी, सिद्धार्थ बेन और गाज़ी खान शामिल हैं। वहीं महिला टीम में स्नेहा दावड़े, महक परिहार, नम्मी गीताश्री और नौशीन नाज़ भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। घरेलू मैदान पर खेलने को लेकर खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

प्रदेश में खेल अधोसंरचना का बढ़ता प्रभाव

भोपाल में लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के सफल आयोजन से मध्यप्रदेश देश के प्रमुख खेल केंद्रों में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। आधुनिक खेल सुविधाओं, उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था और खेल अकादमियों की बदौलत प्रदेश के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय टीमों में स्थान बना रहे हैं।

खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी शुभकामनाएं

मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह श्रृंखला प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा ऐसे आयोजन युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगे।

मई अंत में जापान में होगा U-18 एशिया कप मुकाबला

U-18 एशिया कप 2026 इस महीने के अंत में जापान के काकामिगाहारा में आयोजित किया जाएगा। हॉकी इंडिया और अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के कैलेंडर के अनुसार, इस टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष जूनियर टीमें हिस्सा लेंगी और यह युवा खिलाड़ियों के लिए सीनियर स्तर तक पहुंचने का अहम प्लेटफॉर्म माना जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2026
खेल डेस्क।  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में भोपाल में आयोजित होने जा रही भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-18 हॉकी सीरीज के लिए भारतीय एवं ऑस्ट्रेलियाई जूनियर टीमें…
 28 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना दबदबा कायम रखते हुए पहले वनडे मैच में 103 रनों की शानदार जीत दर्ज की। सेंट किट्स में खेले गए…
 28 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को एक और बड़ा झटका लगा है। दिग्गज कमेंटेटर निक नाइट ने पीएसएल के ब्रॉडकास्ट पैनल को छोड़कर…
 28 March 2026
नई दिल्ली: आज यानी कि 28 मार्च 2026 को आईपीएल के 19वें सीजन का बिगुल बजने जा रहा है। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में…
 28 March 2026
मुंबई: आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले से ठीक पहले मुंबई इंडियंस (MI) के खेमे में एक पुरानी और भरोसेमंद आवाज सुनाई दे रही है। तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को टीम…
 28 March 2026
नई दिल्ली: गोल्फ की दुनिया के बेताज बादशाह और 15 बार के मेजर चैंपियन टाइगर वुड्स एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। 50 वर्षीय वुड्स को फ्लोरिडा में…
 28 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाड़ी अपने खेल से ज्यादा अपनी हरकतों के चलते मशहूर रहते हैं। उनको आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। मौजूदा खिलाड़ियों से…
 13 February 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक भारत ने दो मुकाबले खेले और दोनों में जीत दर्ज की। अमेरिका के खिलाफ 32 तो नामीबिया के खिलाफ भारत ने…
 13 February 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मैच ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच है। ऑस्ट्रेलिया के स्टेंड इन कप्तान ट्रेविस हेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।…
Advt.