धरा रह जाएगा ट्रंप का टैरिफ, तेज रफ्तार से दौड़ती रहेगी भारत की इकॉनमी... किसने किया यह दावा

Updated on 21-05-2025 01:45 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए हैं। हालांकि इसमें अभी 90 दिन की मोहलत दी गई है लेकिन भारत पर इसका ज्यादा असर नहीं होगा। Moody's की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत टैरिफ से निपटने के लिए अच्छी स्थिति में है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के टैरिफ और दुनियाभर में व्यापार में हो रही दिक्कतों का असर भारत पर कम होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है और यहां सामान का निर्यात कम होता है। भारत पर कम असर इसलिए होगा क्योंकि भारत का अमेरिका के टैरिफ से सीधा संपर्क कम है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत कई तरह की चीजें दूसरे देशों को बेचता है, जिससे उसे फायदा होता है। भारत की अपनी अर्थव्यवस्था भी बहुत बड़ी है। इसलिए भारत को दूसरे देशों को सामान बेचने पर ज्यादा निर्भर नहीं रहना पड़ता। इसमें भारत की कोई खास कमजोरी नहीं बताई गई है लेकिन इसमें कहा गया है कि भारत के पास खासकर बंदरगाहों के मामले में अच्छे मौके हैं। दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां China+1 की रणनीति चल रही हैं। इसका मतलब है कि कंपनियां पूरी तरह चीन पर निर्भर नहीं रहना चाहती हैं बल्कि दूसरे देशों से भी अपना सामान मंगवाना चाहती हैं। इससे भारत के बंदरगाहों को फायदा हो सकता है क्योंकि कंपनियां चीन के अलावा भारत से भी सामान मंगवा सकती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 May 2025
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने बुधवार को आम निवेशकों को चेतावनी दी है कि अनजान लोगों के मेसेज और वट्सऐप ग्रुप्स या कम्युनिटीज से दूर रहें। ये लोग फर्जी प्रोफाइल बनाकर निवेशकों…
 22 May 2025
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच खाई बढ़ती जा रही है। पिछले हफ्ते भारत ने बांग्लादेश से आने वाले 770 मिलियन डॉलर (लगभग 6,600 करोड़ रुपये) के सामान पर रोक लगा दी…
 22 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल को भारत में स्मार्टफोन का निर्माण बंद करने को कहा था। वह चाहते हैं कि कंपनी अमेरिका में ज्यादा निवेश…
 22 May 2025
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को बाजार नियामक SEBI से जल्द ही हरी झंडी मिल सकती है। यदि यह आया तो यह देश का सबसे…
 22 May 2025
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे पुरानी, सबसे लोकप्रिय और सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने आज नया इतिहास बना दिया। बिटकॉइन की कीमत गुरुवार को ट्रेडिंग के दौरान पहली बार $110,000 के पार पहुंच…
 21 May 2025
मुंबई: भारत में लग्जरी होटलों के मशहूर ब्रांड "द लीला" को तो जानते ही होंगे। इस होटल को चलाने वाली कंपनी है श्लॉस बैंगलोर (Schloss Bangalore)। यह कंपनी अपना IPO (Initial Public…
 21 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए हैं। हालांकि इसमें अभी 90 दिन की मोहलत दी गई है लेकिन भारत पर इसका ज्यादा असर…
 21 May 2025
नई दिल्‍ली: देश में पहली बार एक अनोखी पहल होने जा रही है। दिल्ली से मेरठ को जोड़ने वाली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन 'नमो भारत' और मेरठ शहर में चलने वाली 'मेरठ मेट्रो' एक ही…
 21 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में हुए संघर्ष में चीन में बने सामान की गुणवत्ता एक बार फिर जगजाहिर हो गई है। पाकिस्तान ने इस संघर्ष में बड़े पैमाने पर…
Advt.