सुनील गावस्कर से देखा नहीं जा रहा वैभव सूर्यवंशी का इंतजार, पहले टी20 में बेंच पर दिखे थे वंडर बॉय

Updated on 02-07-2026 12:30 PM
नई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में बेंच पर बैठने के बाद, फैंस को उम्मीद थी कि इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर-ले-स्ट्रीट में बुधवार को खेले गए पहले टी20 में इस युवा खिलाड़ी को मौका मिलेगा। हालांकि, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले अपने सीनियर टॉप-ऑर्डर पर ही भरोसा बनाए रखा और वैभव को एक बार फिर प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ा। वैभव के इस बढ़ते इंतजार और भविष्य में उन पर आने वाले दबाव को लेकर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने एक बड़ा बयान दिया है।

जितना लंबा इंतजार, उतना बड़ा दबाव: गावस्कर

सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने माना कि डेब्यू में देरी होने से उम्मीदें और दबाव दोनों बढ़ते हैं, लेकिन 15 साल की उम्र में खिलाड़ी इन चीजों से बेफिक्र रहता है। गावस्कर ने कहा, 'जब भी वैभव को मौका मिलेगा, यह इंतजार उन पर थोड़ा और दबाव जरूर बढ़ाएगा। लेकिन 15 साल की उम्र में आप दबाव के बारे में ज्यादा नहीं सोचते। वैभव अच्छी तरह जानता है कि अगर उसे दूसरे या तीसरे मैच में मौका मिलता है, तो उसे तुरंत परफॉर्म करना होगा। यह बात उसके दिमाग में होगी।'

सीनियर खिलाड़ियों के साथ होना बड़ी बात

महान बल्लेबाज ने आगे कहा कि इस उम्र में सीनियर टीम के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा होना ही अपने आप में बड़ी बात है, उन्होंने कहा कि 'वह अभी सिर्फ टीम के साथ रहकर ही बेहद खुश है। यह भारतीय टीम बेहतरीन और अद्भुत खिलाड़ियों से भरी हुई है, और वैभव के लिए इन दिग्गजों के बीच रहकर सीखना ही एक शानदार अनुभव है।'

बारिश के कारण रद्द हुआ था पहला मुकाबला

सीरीज का पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के रद्द हो गया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 189/7 का मजबूत स्कोर बनाया था। हालांकि, संजू सैमसन, ईशान किशन और उपकप्तान तिलक वर्मा पूरी तरह फ्लॉप रहे, लेकिन अभिषेक शर्मा की 24 गेंदों में 59 रनों की तूफानी पारी, कप्तान श्रेयस अय्यर के शानदार 68 रन और आखिरी ओवरों में शिवम दुबे की नाबाद 42 रनों की बदौलत भारत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा था। इसके बाद आई लगातार बारिश ने इंग्लैंड को चेस करने का मौका नहीं दिया। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाना है, और देखना दिलचस्प होगा कि क्या वहां वैभव सूर्यवंशी का इंतजार खत्म होता है या नहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
 02 July 2026
अटलांटा: फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डीआर कांगो के खिलाफ मैच के 74वें मिनट तक इंग्लिश टीम पीछे…
 02 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे कम…
 02 July 2026
चेस्टर ली स्ट्रीट: आयरलैंड से 2-0 की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत मिलने वाली थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही…
 02 July 2026
लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका में क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिख दिया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में LA…
 02 July 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में बेंच पर बैठने के बाद, फैंस…
 02 July 2026
चेन्नई: आईपीएल 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर आईपीएल ट्रेड विंडो के सबसे बड़े नाम बनकर उभरे हैं। रिपोर्ट्स के…
 22 May 2026
खेल डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है। गुरुवार को सीजन के 66वें मैच में…
 14 May 2026
स्पोर्टस डेस्क। विराट कोहली की शतकीय पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स (आरसीबी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध…
Advt.