दुनिया के 90 देशों तक पहुंचेगा मध्यप्रदेश का पर्यटन, स्कॉल इंटरनेशनल का मध्यप्रदेश में कदम

Updated on 03-08-2026 05:06 PM

भोपाल, 31 जुलाई। भोपाल के ताज लेकफ्रंट होटल में पर्यटन उद्योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘स्कॉल इंटरनेशनल भोपाल’ (SKÅL International Bhopal) का स्थापना एवं पदग्रहण समारोह उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा सामान्य प्रशासन विभाग श्री शिव शेखर शुक्ला ने की।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। श्री महेंद्र प्रताप सिंह ने स्कॉल इंटरनेशनल भोपाल के प्रथम अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने स्कॉल इंटरनेशनल के मध्यप्रदेश आगमन पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला राज्य है और देश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। पर्यटन के विस्तार से रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्कॉल इंटरनेशनल के सहयोग से
मध्यप्रदेश का पर्यटन वैश्विक स्तर पर और अधिक सशक्त होगा।

अपर मुख्य सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि स्कॉल इंटरनेशनल का मध्यप्रदेश में आगमन राज्य के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक नई शुरुआत है। इससे प्रदेश के पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार पर्यटन के समग्र विकास के लिए दूरदृष्टि के साथ कार्य कर रही है और स्कॉल इंटरनेशनल जैसे वैश्विक संगठन इस दिशा में महत्वपूर्ण सहयोगी सिद्ध होंगे।

सचिव, मुख्यमंत्री एवं पर्यटन विभाग तथा मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. ने कहा कि स्कॉल इंटरनेशनल का मध्यप्रदेश में आना राज्य को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप से स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रदेश के पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन निवेश एवं सहभागिता के
नए अवसर विकसित होंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

समारोह में सचिव, मुख्यमंत्री एवं पर्यटन विभाग तथा मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी., मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री दिलीप कुमार यादव, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक डॉ. अभय अरविंद बेडेकर, स्कॉल इंडिया के अध्यक्ष श्री संजीव मेहरा, स्कॉल इंडिया के सचिव श्री रोहित सहित पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

विश्व के पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग को जोड़ने वाला सबसे बड़ा वैश्विक संगठन

स्कॉल इंटरनेशनल भोपाल के अध्यक्ष श्री महेंद्र प्रताप सिंह, सचिव श्री शांतनु त्रिवेदी एवं कोषाध्यक्ष श्री संजय चौरसिया ने बताया कि संगठन का मूल मंत्र “Doing Business Among Friends” है। इसका उद्देश्य पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों को एक वैश्विक मंच पर जोड़ते हुए उद्योग के विकास को बढ़ावा देना है।
उन्होंने बताया कि स्कॉल इंटरनेशनल विश्व के सबसे बड़े पर्यटन एवं आतिथ्य पेशेवरों के संगठनों में से एक है। लगभग 90 वर्षों से यह संगठन पर्यटन उद्योग के विकास के लिए कार्य कर रहा है। वर्तमान में इसके 90 से अधिक देशों में लगभग 12,500 सदस्य हैं, जो पर्यटन, यात्रा और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, 31 जुलाई। भोपाल के ताज लेकफ्रंट होटल में पर्यटन उद्योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘स्कॉल इंटरनेशनल भोपाल’ (SKÅL International Bhopal) का स्थापना एवं…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
 31 July 2026
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
 31 July 2026
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
 31 July 2026
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…
Advt.