टाटा स्टील में जर्मन कंपनी के साथ खत्म किया 25 साल पुराना जॉइंट वेंचर, 335 करोड़ में खरीदेगी हिस्सेदारी

Updated on 31-07-2026 01:18 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट शिपिंग वेंचर बनाया था। अब टाटा स्टील इसमें जर्मन कंपनी की 23% हिस्सेदारी 335 करोड़ रुपये में खरीद रही है। डील पूरी होने के बाद इसमें टाटा स्टील की हिस्सेदारी 51% से बढ़कर 74% हो जाएगी जबकि जापान की NYK की 26% हिस्सेदारी बनी रहेगी।

टाटा स्टील IQ मार्ट्रेड होल्डिंग एंड मैनेजमेंट से TM इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स के 41.4 लाख इक्विटी शेयर खरीद रही है। इस ट्रांजैक्शन के साथ ही दोनों कंपनियों के बीच 26 जुलाई, 2001 को वजूद में आया जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट खत्म हो जाएगा। यह एग्रीमेंट कंपनी के बड़े विदेशी विस्तार (कोरस का अधिग्रहण) से पहले का था। यह टाटा स्टील, मार्ट्रेड और NYK का ऐसा वेंचर था जो सदी की शुरुआत से ही भारतीय कंपनी के कच्चे माल और तैयार स्टील को समुद्र के रास्ते लाने-ले जाने का काम कर रहा था।

बड़े निवेश को मंजूरी

टाटा ग्रुप की कंपनी के बोर्ड ने साथ ही नीलाचल इस्पात निगम की क्षमता को 4.8 मिलियन टन तक बढ़ाने के लिए 33,873 करोड़ रुपये के बड़े निवेश को भी मंजूरी दे दी है। ओडिशा के इस प्लांट को सरकार से प्राइवेटाइजेशन सेल के जरिए खरीदा गया था और अब इसे एक विलय प्रक्रिया के जरिए टाटा स्टील में मिलाया जा रहा है। कंपनी ने कहा कि क्षमता बढ़ने से उसके 'लॉन्ग प्रोडक्ट्स' पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी, क्योंकि इसके ब्रांडेड रिटेल प्रोडक्ट्स की मांग बहुत ज्यादा है।

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में टाटा स्टील का नेट प्रॉफिट 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये हो गया जबकि ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 15% बढ़कर 60,412 करोड़ रुपये रहा। जून तिमाही के दौरान कंपनी ने कैपिटल एक्सपेंडिचर (पूंजीगत खर्च) पर 3,579 करोड़ रुपये खर्च किए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
 31 July 2026
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
 31 July 2026
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
 31 July 2026
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…
 28 July 2026
भोपाल स्थित संत शिरोमणि ग्लोबल स्किल्स पार्क उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करने वाला राष्ट्रीय स्तर का कौशल विकास केन्द्र बन गया है। यहाँ प्रशिक्षण प्राप्त…
Advt.