बंगाल में आज बाबरी की नींव रखने की तैयारी:निलंबित TMC विधायक के समर्थक सिर पर ईंट लेकर निकले; 3 हजार सुरक्षाबल तैनात

Updated on 06-12-2025 12:19 PM
मुर्शिदाबाद/कोलकाता, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला स्थित बेलडांगा में तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर शनिवार को बाबरी मस्जिद की नींव रखने की तैयारी कर रहे हैं। उनके समर्थक सुबह से सिर पर ईंट लेकर निर्माण स्थल की तरफ निकलने लगे हैं।

बेलडांगा समेत आसपास का इलाका आज हाई अलर्ट पर है। कोलकाता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मस्जिद निर्माण पर रोक लगाने से इनकार किया था। कोर्ट ने कहा- कार्यक्रम के दौरान शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने बेलडांगा और रानीनगर थाने के इलाके और आसपास सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की 19 टीमें, रैपिड एक्शन फोर्स, बीएसएफ, स्थानीय पुलिस की कई टीमों समेत 3 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए हैं।

हुमायूं कबीर ने 25 नवंबर को कहा था कि वे 6 दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के 33 साल पूरे होने पर बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखेंगे। TMC ने 4 दिसंबर को हुमायूं कबीर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था।

कार्यक्रम में 3 लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की संभावना

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने विधायक हुमायूं कबीर की टीम के साथ बैठक की थी। कबीर ने कहा कि वे शनिवार को बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखेंगे। पूरा कार्यक्रम प्रशासनिक गाइडलाइनों के मुताबिक ही किया जाएगा।

हुमायूं ने बताया कार्यक्रम में सऊदी अरब से धार्मिक नेता आ रहे हैं। 25 बीघा में कार्यक्रम होना है। 150 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा स्टेज तैयार किया गया है। 400 से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 3 लाख से ज्यादा लोग इसमें जुटेंगे।

कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए 60 हजार से ज्यादा बिरयानी पैकेट तैयार कराए गए हैं। 3 हजार से ज्यादा वॉलंटियर्स व्यवस्था को संभालेंगे। कार्यक्रम स्थल NH-12 के करीब है। ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े, इसकी भी पूरी तैयारी की गई है।

भाजपा बोली- यह मुलिम वोट बैंक खींचने की राजनीति

भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुर्शिदाबाद में बाबरी के नाम पर मस्जिद के शिलान्यास पर कहा- आज शौर्य दिवस है, संहति दिवस नहीं। आज के दिन बाबरी ढांचे को हटाया गया, विदेशी आक्रांताओं के निशान को मिटा दिया गया। कोर्ट के आदेश के बाद वहां एक भव्य राम मंदिर बना। लोग उन लोगों को पहचानने लगे हैं जो राजनीतिक लाभ के लिए मुसलमानों को गुमराह करते हैं। TMC और हूमायूं कबीर के बीच तालमेल है। यह मुलिम वोट बैंक खींचने की राजनीति है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 May 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा आयोजित सदानीरा समागम  विशेष चित्रांकन कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में देशभर से लगभग 100 लोक, पारंपरिक और जनजातीय…
 27 May 2026
27 मई 2026, भोपाल। मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा भारत भवन, भोपाल में आयोजित सदानीरा समागम 2026 के शुभारंभअवसर पर संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव…
 26 May 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक उत्सव “सदानीरा समागम” का शुभारंभ करेंगे। वीर भारत न्यास…
 22 May 2026
भारतीय निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। दोनों सीटें नेताओं के पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई…
 20 May 2026
भुवनेश्वर/नई दिल्ली, 19 मई 2026, भुवनेश्वर में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय खरीफ कृषि जोनल कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने…
 15 May 2026
मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी…
 14 May 2026
मुख्यमंत्री डॉ .  मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बालाघाट के बैगा महोत्सव में आने के लिए निमंत्रण दियामुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को…
 14 May 2026
नई दिल्ली, 14 मई 2026, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ अपने 35 वर्षों के अनुभवों पर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पुस्तक ‘अपनापन’ लिखी हैं। शिवराज…
 14 May 2026
प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा एमआईएल (मिहान इंडिया लिमिटेड) को पट्टे पर दी गई भूमि की लीज अवधि को 06.08.2039…
Advt.