महाराष्ट्र-तमिलनाडु की दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 10 राज्यों में 24 सीटों के लिए होंगे द्विवार्षिक चुनाव

Updated on 22-05-2026 11:26 AM
भारतीय निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। दोनों सीटें नेताओं के पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई हैं। आयोग ने ऐलान किया कि 18 जून को दोनों सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।

महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार के इस्तीफे के बाद राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। उनका कार्यकाल 4 जुलाई 2028 तक था, लेकिन विधायक बनने के बाद उन्होंने 6 मई को पद से इस्तीफा दिया था। वहीं, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) नेता सीवी शनमुगम ने 7 मई को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मैलाम क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया। उनका यह कार्यकाल 29 जून 2028 को समाप्त होना था।

18 जून को वोटिंग होगी 

फिलहाल, निर्वाचन आयोग ने दोनों सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की है। आयोग के अनुसार, 18 जून को वोटिंग होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा भारतीय निर्वाचन आयोग ने जून-जुलाई में रिटायर होने वाले सदस्यों की सीटों को भरने के लिए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों की भी घोषणा की है। 10 राज्यों में राज्यसभा के 24 सदस्यों का कार्यकाल जून-जुलाई में समाप्त होने वाला है। इन सभी 24 सीटों के लिए आयोग ने चुनाव की तारीखें घोषित की हैं।

18 जून को ही रिजल्ट जारी होंगे

18 जून को द्विवार्षिक चुनावों के लिए मतदान होगा और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, 1 जून को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 8 जून नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख रखी गई है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात में चार-चार सीटों पर चुनाव होंगे। मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन और झारखंड में दो, जबकि अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम मणिपुर और मेघालय में एक-एक सीट पर चुनाव की घोषणा की गई है।आयोग ने निर्देश दिया है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करके चुनाव प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी के लिए पर्याप्त उपाय किए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 May 2026
भारतीय निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। दोनों सीटें नेताओं के पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई…
 20 May 2026
भुवनेश्वर/नई दिल्ली, 19 मई 2026, भुवनेश्वर में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय खरीफ कृषि जोनल कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने…
 15 May 2026
मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी…
 14 May 2026
मुख्यमंत्री डॉ .  मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बालाघाट के बैगा महोत्सव में आने के लिए निमंत्रण दियामुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को…
 14 May 2026
नई दिल्ली, 14 मई 2026, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ अपने 35 वर्षों के अनुभवों पर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पुस्तक ‘अपनापन’ लिखी हैं। शिवराज…
 14 May 2026
प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा एमआईएल (मिहान इंडिया लिमिटेड) को पट्टे पर दी गई भूमि की लीज अवधि को 06.08.2039…
 14 May 2026
नई दिल्ली डेस्क। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 37,500 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय से पृथ्वी की सतह के निकट पाये जाने वाले कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं की…
 13 May 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बुधवार को नई दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने…
 11 May 2026
नेशनल डेस्क। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के हैदराबाद में लगभग ₹9,400 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय और…
Advt.