NEET (UG) 2026: नीट परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगा एग्जाम, परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

Updated on 15-05-2026 01:23 PM

मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी के बाद NEET (UG) 2026 परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 3 मई 2026 को आयोजित परीक्षा को पेपर लीक की घटनाओं के बाद निरस्त कर दिया गया था। NTA द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार परीक्षा पूरे देश में एक साथ आयोजित की जाएगी। परीक्षा रविवार को होने के कारण सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार और एजेंसी द्वारा विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

अफवाहों से सावधान रहने की अपील

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों एवं अभिभावकों से सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों और अनाधिकृत सूचनाओं से सतर्क रहने की अपील की है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत चैनलों पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें।

सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी

परीक्षा, एडमिट कार्ड या परीक्षा केंद्र से संबंधित किसी भी समस्या के लिए विद्यार्थी सीधे NTA से संपर्क कर सकते हैं।

ईमेल: neet-ug@nta.ac.in
हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000, 011-69227700
विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

विशेषज्ञों के अनुसार छात्रों के पास अब लगभग एक माह का समय शेष है। ऐसे में विद्यार्थियों को रिवीजन और मॉक टेस्ट पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है। परीक्षा केंद्रों की जानकारी एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी भेजी जाएं

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 May 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा आयोजित सदानीरा समागम  विशेष चित्रांकन कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में देशभर से लगभग 100 लोक, पारंपरिक और जनजातीय…
 27 May 2026
27 मई 2026, भोपाल। मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा भारत भवन, भोपाल में आयोजित सदानीरा समागम 2026 के शुभारंभअवसर पर संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव…
 26 May 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक उत्सव “सदानीरा समागम” का शुभारंभ करेंगे। वीर भारत न्यास…
 22 May 2026
भारतीय निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। दोनों सीटें नेताओं के पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई…
 20 May 2026
भुवनेश्वर/नई दिल्ली, 19 मई 2026, भुवनेश्वर में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय खरीफ कृषि जोनल कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने…
 15 May 2026
मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी…
 14 May 2026
मुख्यमंत्री डॉ .  मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बालाघाट के बैगा महोत्सव में आने के लिए निमंत्रण दियामुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को…
 14 May 2026
नई दिल्ली, 14 मई 2026, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ अपने 35 वर्षों के अनुभवों पर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पुस्तक ‘अपनापन’ लिखी हैं। शिवराज…
 14 May 2026
प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा एमआईएल (मिहान इंडिया लिमिटेड) को पट्टे पर दी गई भूमि की लीज अवधि को 06.08.2039…
Advt.