नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक अरेस्ट, बालेन शाह के PM बनने के 24 घंटे के अंदर ऐक्शन

Updated on 28-03-2026 11:53 AM
काठमांडू: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें बीते साल सितम्बर में Gen-Z विरोध प्रदर्शनों को कथित तौर पर दबाने से जुड़े एक गैर-इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। ओली को शनिवार सुबह भक्तपुर के गुंडू स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया। वहीं, लेखक को सुबह करीब 5 बजे भक्तपुर के सूर्यविनायक स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।

ओली और लेखक की गिरफ्तारी बालेन शाह के नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के 24 घंटे के भीतर हुई हैं। मार्च की शुरुआत में हुए चुनावों में बंपर जीत हासिल करने वाले बालेन शाह ने शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। पिछले साल जेन-जी विरोध प्रदर्शन में केपी ओली शर्मा के पद से हटने के बाद यह देश में पहला आम चुनाव था।

ओली को 10 साल की हो सकती है जेल

ये गिरफ्तारियां पिछले साल जेन-जी विरोध प्रदर्शन मामले में गृह मंत्रालय की दर्ज कराई एक औपचारिक शिकायत के बाद हुई हैं। शिकायत के चलते जांच शुरू हुई और गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए। उन पर ऐसी धाराओं के तहत आरोप लगाए जाने की संभावना है, जिनमें अधिकतम 10 साल तक सजा हो सकती है।

आयोग ने की थी सिफारिश

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पूर्व स्पेशल कोर्ट जज गौरी बहादुर कार्की की अध्यक्षता वाले आयोग की सिफारिशें लागू करने के लिए की जा रही है। आयोग ने सिफारिश की है कि केपी शर्मा ओली, रमेश लेखक और तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक चंद्र कुबेर खापुंग पर आपराधिक लापरवाही के लिए राष्ट्रीय दंड संहिता की धारा 181 और 182 के तहत आरोप लगाए जाएं। इसमें 10 साल तक जेल की सजा का प्रावधान है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 July 2026
अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। अमेरिकी सीनेट में एक बिल पेश किया गया है, जिसमें भारत, चीन समेत…
 02 July 2026
बीजिंग: हाल में आई सैटेलाइट तस्वीरों से भारतीय सीमा के पास चीन की नापाक हरकतों के बारे में पता चलता है। सैटेलाइट तस्वीरों में सामने आया है कि अरुणाचल प्रदेश…
 02 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी उस टिप्पणी को लेकर निशाने पर आ गए हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि कैथोलिक धर्म उन नीतियों का समर्थन करता है, जो कम वेतन…
 02 July 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर सख्त रुख दिखाया है। पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए यूएन में भारतीय प्रतिनिधि हरीश पर्वथनेनी ने कहा कि भारत…
 02 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पानी को लेकर भारत के साथ 'जल युद्ध' की धमकी दी है। आसिफ ने यह धमकी भारत के सिंधु जल संधि पर…
 02 July 2026
ढाका: बांग्लादेश में विपक्ष के नेता और कट्टर इस्लामिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान ने भारत के साथ रिश्तों पर बयान दिया है। जमात-ए-इस्लामी नेता ने कहा कि बांग्लादेश,…
 02 July 2026
बीजिंग: भारत के पूर्वी बॉर्डर के आसपास पकड़ बनाने के लिए चीन एक अहम प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। अरबों डॉलर के चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) की तरह बीजिंग…
 02 June 2026
भोपाल डेस्क।  असम के माननीय राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य भगवान बुद्ध के दो प्रमुख शिष्यों, अरहंत सारिपुत्र एवं अरहंत महामौद्गल्यायन के पवित्र अवशेषों को भारतीय वायु सेना के विशेष…
 31 May 2026
 मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा आयोजित सदानीरा समागम के चौथे दिन इक्वाडोर के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन जॉर्ज विनिशियो अनरंगो, साइप्रस हाई कमिशनर की पत्नी…
Advt.