पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा, बोले- योजनाओं के क्रियान्वयन में रखे पारदर्शिता

Updated on 08-06-2026 05:40 PM


भोपाल।पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने  कहा कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता के साथ हो, ताकि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ सुगमता से पहुँचे। मंत्री श्री पटेल ने विकास भवन में विभागीय योजनाओं के कार्यों, वित्तीय प्रावधान और व्यय की योजनावार समीक्षा की। मंत्री श्री पटेल ने निर्देशित किया कि जिन योजनाओं में इस तिमाही के दौरान व्यय कम हुआ है, वहां कार्यों की गति को तत्काल बढ़ाया जाए और भारत सरकार से संबंधित मुद्दों पर निरंतर फॉलो-अप कर शीघ्र कार्रवाई की जाए। उन्होंने 'जन मन' योजना की किश्त का समय पर भुगतान करने, सोशल ऑडिट के लिए विशेष सॉफ्टवेयर का निर्माण करने तथा 'बीबी रामजी योजना' के लिए वास्तविकता के आधार पर बजट तैयार करने के कड़े निर्देश दिए।

अंतिम छोर तक मिलें योजनाओं का लाभ

मंत्री पेटल ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अवसंरचना योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, रसोइयों को मानदेय, मुख्यमंत्री आवास मिशन, रेडी टू टेक होम राशन, मजरा टोला और क्षतिग्रस्त पुलों के निर्माण संबंधी योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय संरचना के पुनर्गठन और योजनाओं के क्रियान्वयन को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें

बैठक के दौरान विभाग के प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए विकास आयुक्त कार्यालय एवं पंचायत राज संचालनालय के विलय के प्रस्ताव पर एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। मंत्री  पटेल ने विलय के उपरांत संचालनालय, संभागीय, जिला एवं जनपद कार्यालयों के लिए प्रस्तावित स्वीकृत पदों की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 June 2026
भोपाल।पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने  कहा कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता के साथ हो, ताकि समाज के अंतिम छोर पर बैठे…
 08 June 2026
जल ही जीवन है और इस जीवनदायी संपदा को सहेजने की दिशा में मध्यप्रदेश अब समूचे विश्व के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बन रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन…
 02 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के चहुंमुखी विकास, जन-कल्याण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए…
 02 June 2026
मई और जून के महीनों में सूरज के तीखे तेवर और भीषण गर्मी ने पूरे देश को बेहाल कर रखा है। इसी बीच, स्कूलों में बच्चों की गर्मियां की छुट्टियां …
 01 June 2026
पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि माँ नर्मदा केवल आस्था की प्रतीक नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन और अस्तित्व का आधार हैं।…
 31 May 2026
 मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा भारत भवन में आयोजित सदानीरा समागम के चौथे दिन अंतरंग सभागार में मुंबई की रंगकर्मी इप्सिता चक्रवर्ती सिंह के निर्देशन में…
 27 May 2026
27 मई 2026, भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा भारत भवन, भोपाल में आयोजित सदानीरा समागम 2026 के शुभारंभ अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों प्रभात आर्ट्स इंटरनेशनल…
 26 May 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को धार जिले के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के देवी सागर तालाब के गहरीकरण कार्य का शुभारंभ कर स्वयं श्रमदान भी किया। जल संरक्षण…
 24 May 2026
 उज्जैन में गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा 25 और 26 मई को दो दिवसीय भव्य 'शिप्रा तीर्थ परिक्रमा' का आयोजन किया जा रहा है, जो…
Advt.