भारत भवन में सदानीरा समागम का आयोजन गोवर्धन लीला का अनूठा मंचन, ड्रोन से आसमान में दिखा इंद्र स्वरूप

Updated on 27-05-2026 10:26 PM
27 मई 2026, भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा भारत भवन, भोपाल में आयोजित सदानीरा समागम 2026 के शुभारंभ अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों प्रभात आर्ट्स इंटरनेशनल द्वारा भागवत पुराण आधारित भव्य नृत्य प्रस्तुति गोवर्धन लीला का मंचन किया गया। इस प्रस्तुति में भक्ति, प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। विशेष आकर्षण के रूप में ड्रोन तकनीक के माध्यम से इंद्र स्वरूप एलईडी स्क्रीन को लगभग 40 फीट ऊंचाई तक ले जाया गया। जबकि मंच पर नीचे गोवर्धन लीला का भव्य होलोग्राफिक दृश्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रस्तुति में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा लोगों को जल, पर्वत, वृक्ष और पशुओं के सम्मान को ही सच्ची भक्ति बताया गया। कलाकारों के अनुसार यह कथा केवल भगवान श्रीकृष्ण और इंद्र के संघर्ष की नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और संरक्षण का संदेश देती है। इसके पूर्व रंग में कमांडर सतीश चैम्पीयन के लीडरशिप में भारतीय नौसेना बैंड की प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर सभी कलाकारों का वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मालती राय, महापौर नगर निगम, भोपाल,  भगवानदास सबनानी, विधायक दक्षिण पश्चिम, किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल, दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान के निदेशक डॉ. मुकेश मिश्रा, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

सदानीरा उत्सव में गंगा यात्रा की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति
बहिरंग मंच पर गंगा यात्रा की भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति में भगवान शिव की जटाओं से अवतरित पावन गंगा की यात्रा, बदलती ऋतुओं के साथ उसका स्वरूप तथा प्रकृति पर मानव हस्तक्षेप के प्रभाव को कलात्मक ढंग से दर्शाया गया। गुरु मालती श्याम के निर्देशन और परिकल्पना में पंडित बिरजू महाराज की कविता एवं पारंपरिक बंदिशों को विभिन्न छंदों में प्रस्तुत किया गया। अश्विनी सोनी, गौरी, आंचल रावत, निकिता वत्स सहित कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। तबला, सारंगी, पखावज और बांसुरी की मधुर संगत ने कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की।

माननीय मुख्यमंत्रीजी होंगे मुख्य अतिथि
सदानीरा समागम के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे। मुख्यमंत्रीजी इस मौके पर अंतर्जली यात्रा (उज्जैन, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर) वीर भारत न्यास, मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् पुरोवाक् वीर भारत न्यास, आत्मा की घाटी में पानी का संगीत प्रेमशंकर शुक्ल, जल, संस्कृति और स्थापत्य-राजेश्वर त्रिवेदी का लोकार्पण करेंगे।

आज की प्रस्तुति- नदीगीत, अमृतमय, पानीनामा
पूर्वरंग प्रस्तुति में जानकी बैंड, जबलपुर द्वारा नदीगीत, अखरा कोलहन कला केन्द्र, झारखंड द्वारा छाउ नृत्य नाटिका अमृतमय तथा जल पर केन्द्रित सुगम संगीत पानीनामा की प्रस्तुति होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 May 2026
27 मई 2026, भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा भारत भवन, भोपाल में आयोजित सदानीरा समागम 2026 के शुभारंभ अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों प्रभात आर्ट्स इंटरनेशनल…
 26 May 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को धार जिले के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के देवी सागर तालाब के गहरीकरण कार्य का शुभारंभ कर स्वयं श्रमदान भी किया। जल संरक्षण…
 24 May 2026
 उज्जैन में गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा 25 और 26 मई को दो दिवसीय भव्य 'शिप्रा तीर्थ परिक्रमा' का आयोजन किया जा रहा है, जो…
 22 May 2026
भोपाल डेस्क : मध्यप्रदेश में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों और उनके आश्रितों को कैशलेस आयुष चिकित्सा का लाभ दिया जायेगा। यह श्रमिकों के स्वास्थ्य कल्याण…
 22 May 2026
भोपाल डेस्क : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हिन्दु संस्कृति के अनुसार गंगा दशहरा का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी…
 20 May 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के विकास और जन-कल्याण को गति देने के लिए कुल 30,055 करोड़…
 19 May 2026
19 मई 2026, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश जल आत्मनिर्भरता का एक नया इतिहास लिख रहा है। नदी, तालाब, जल संरचनाओं को संरक्षित व संवर्धित करने…
 18 May 2026
भोपाल डेस्क।  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य आजीविका मिशन फोरम की शासी निकाय की बैठक ली और विभिन्न योजनाओं…
 18 May 2026
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में  विगत दो दिनों में मंदसौर, उमरिया, कटनी, मैहर…
Advt.