मार्केट में तेजी, कंपनियों को लोन... दुनिया में दिख रहा भारत का दम, क्या अमेरिका के साथ ट्रेड डील बनेगी फायदे का सौदा?

Updated on 17-05-2025 12:27 PM
नई दिल्ली: आज शुक्रवार को शेयर मार्केट में बेशक गिरावट आई हो, लेकिन इससे पहले इसमें काफी तेजी रही है। एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स इस हफ्ते अक्टूबर के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। इसकी वजह है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो सकता है। ट्रंप के कुछ बयानों से ऐसा लग रहा है कि भारत, अमेरिका के साथ डील करने वाला पहला देश हो सकता है।

भारतीय कंपनियों ने भी इस मौके का फायदा उठाया है। शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप को 3.4 अरब डॉलर का प्राइवेट क्रेडिट डील मिला है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 2.98 अरब डॉलर का लोन लिया है। इससे पता चलता है कि दुनिया भर के निवेशक भारत के कॉर्पोरेट कर्ज में रुचि दिखा रहे हैं।

क्या हैं कारण?

ब्लूमबर्ग की एक खबर के अनुसार इस उत्साह के पीछे कई कारण हैं। भारत में सरकार देश को ग्लोबल सप्लाई चेन में और गहराई से जोड़ना चाहती है। वहीं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की उदार नीति भी बाजार को सपोर्ट कर रही है। बॉन्ड यील्ड तीन साल के सबसे निचले स्तर पर है।

क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

हांगकांग में Natixis के सीनियर इकोनॉमिस्ट त्रिन्ह गुयेन ने कहा, अगर भारत सही तरीके से काम करे तो वह ट्रंप 2.0 में बड़ा विजेता बन सकता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत बॉन्ड में अच्छा रिटर्न और इक्विटी निवेशकों के लिए भी अच्छा मुनाफा दे सकता है।

ग्लोबल फंड मैनेजरों का नजरिया तेजी से बदला है। फ्रैंकलिन टेम्पलटन और फेडरेटेड हरमेस जैसे फंड भी भारत में निवेश करने को उत्सुक हैं। BofA सिक्योरिटीज के एक सर्वे के अनुसार एशियाई फंड मैनेजरों के लिए भारतीय शेयर सबसे पसंदीदा बन गए हैं।

ट्रेड वॉर के बीच भारी निवेश

अक्टूबर से फरवरी के बीच निवेशकों ने 25 अरब डॉलर से ज्यादा के भारतीय शेयर बेचे थे। लेकिन इस तिमाही में उन्होंने 2.5 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। ऐसा तब हुआ जब ट्रेड वॉर चल रहा था और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव भी था। 7 अप्रैल को निफ्टी कई महीनों के निचले स्तर पर था, लेकिन अब यह अपने सितंबर के रेकॉर्ड हाई से सिर्फ थोड़ा ही दूर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 May 2025
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने बुधवार को आम निवेशकों को चेतावनी दी है कि अनजान लोगों के मेसेज और वट्सऐप ग्रुप्स या कम्युनिटीज से दूर रहें। ये लोग फर्जी प्रोफाइल बनाकर निवेशकों…
 22 May 2025
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच खाई बढ़ती जा रही है। पिछले हफ्ते भारत ने बांग्लादेश से आने वाले 770 मिलियन डॉलर (लगभग 6,600 करोड़ रुपये) के सामान पर रोक लगा दी…
 22 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल को भारत में स्मार्टफोन का निर्माण बंद करने को कहा था। वह चाहते हैं कि कंपनी अमेरिका में ज्यादा निवेश…
 22 May 2025
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को बाजार नियामक SEBI से जल्द ही हरी झंडी मिल सकती है। यदि यह आया तो यह देश का सबसे…
 22 May 2025
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे पुरानी, सबसे लोकप्रिय और सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने आज नया इतिहास बना दिया। बिटकॉइन की कीमत गुरुवार को ट्रेडिंग के दौरान पहली बार $110,000 के पार पहुंच…
 21 May 2025
मुंबई: भारत में लग्जरी होटलों के मशहूर ब्रांड "द लीला" को तो जानते ही होंगे। इस होटल को चलाने वाली कंपनी है श्लॉस बैंगलोर (Schloss Bangalore)। यह कंपनी अपना IPO (Initial Public…
 21 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए हैं। हालांकि इसमें अभी 90 दिन की मोहलत दी गई है लेकिन भारत पर इसका ज्यादा असर…
 21 May 2025
नई दिल्‍ली: देश में पहली बार एक अनोखी पहल होने जा रही है। दिल्ली से मेरठ को जोड़ने वाली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन 'नमो भारत' और मेरठ शहर में चलने वाली 'मेरठ मेट्रो' एक ही…
 21 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में हुए संघर्ष में चीन में बने सामान की गुणवत्ता एक बार फिर जगजाहिर हो गई है। पाकिस्तान ने इस संघर्ष में बड़े पैमाने पर…
Advt.