रामवीर का संसार कोहरे ने छीना, आगरा-जयपुर हाईवे पर ट्रेलर में घुसी बस, 4 की मौत

Updated on 29-01-2026 01:03 PM
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में गुरुवार तड़के घने कोहरे ने ऐसी तबाही मचाई कि खाटूश्याम जी के दर्शन को जा रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। सेवर थाना इलाके में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर सोरोंजी से जयपुर जा रही एक निजी बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। इस भीषण भिड़ंत में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।


भगवान के दर जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे की सबसे दर्दनाक कहानी उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी रामवीर की है। रामवीर भगवान की मूर्तियों के लिए कागज की पगड़ियां बनाने का काम करते हैं। वे हर महीने माल सप्लाई करने खाटूश्याम जी जाते थे, लेकिन इस बार श्रद्धा और प्रेम के चलते अपनी पत्नी गीता (38) और 8 साल के बेटे कान्हा को भी साथ ले गए थे। उन्हें क्या पता था कि यह उनकी आखिरी पारिवारिक यात्रा होगी। हादसे में रामवीर की पत्नी और मासूम बेटे दोनों की मौत हो गई, जबकि रामवीर खुद अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

कोहरा बना काल, मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, हादसे का मुख्य कारण विजिबिलिटी शून्य होना था। मृतकों की पहचान मथुरा निवासी गीता और उनके पुत्र कान्हा, अलवर निवासी मुक्खन सिंह (28) और कासगंज निवासी मुस्लिम (40) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 May 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा आयोजित सदानीरा समागम  विशेष चित्रांकन कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में देशभर से लगभग 100 लोक, पारंपरिक और जनजातीय…
 27 May 2026
27 मई 2026, भोपाल। मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा भारत भवन, भोपाल में आयोजित सदानीरा समागम 2026 के शुभारंभअवसर पर संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव…
 26 May 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक उत्सव “सदानीरा समागम” का शुभारंभ करेंगे। वीर भारत न्यास…
 22 May 2026
भारतीय निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। दोनों सीटें नेताओं के पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई…
 20 May 2026
भुवनेश्वर/नई दिल्ली, 19 मई 2026, भुवनेश्वर में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय खरीफ कृषि जोनल कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने…
 15 May 2026
मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी…
 14 May 2026
मुख्यमंत्री डॉ .  मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बालाघाट के बैगा महोत्सव में आने के लिए निमंत्रण दियामुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को…
 14 May 2026
नई दिल्ली, 14 मई 2026, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ अपने 35 वर्षों के अनुभवों पर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पुस्तक ‘अपनापन’ लिखी हैं। शिवराज…
 14 May 2026
प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा एमआईएल (मिहान इंडिया लिमिटेड) को पट्टे पर दी गई भूमि की लीज अवधि को 06.08.2039…
Advt.