बिलावल बोले-अब भारत-पाक जंग हुई तो ट्रम्प रोक नहीं पाएंगे

Updated on 11-06-2025 01:39 PM

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने आशंका जताई कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से युद्ध छिड़ा तो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के पास इसे रोकने के लिए वक्त नहीं होगा।

उन्होंने वॉशिंगटन डीसी में मिडिल ईस्ट इंस्टीट्यूट में यह बात कही। बिलावल ने भारत पर बलूचिस्तान में दखलंदाजी और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) जैसे संगठनों को सपोर्ट देने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा- क्या हर आतंकी हमले के बाद भारत के साथ युद्ध छेड़ देना चाहिए? पाकिस्तान शांति चाहता है, जो दोनों देशों के हित में है।

बिलावल ने कहा कि इस साल पाकिस्तान में आतंकवाद बढ़ा है। अगर हिंसा इसी तरह जारी रही, तो 2025 सबसे खूनी साल हो सकता है।

सिंधु नदी को लेकर युद्ध को धमकी दी

बिलावल ने कहा कि कश्मीर मुद्दे का हल किए बिना स्थायी शांति संभव नहीं है। उन्होंने पानी विवाद को भी उठाया और चेतावनी दी कि अगर भारत ने पाकिस्तान का पानी रोका, तो यह जल युद्ध की वजह बन सकता है। उन्होंने कहा- चाहे देश छोटा हो या बड़ा, वह पानी और अपनी जिंदगी के लिए लड़ेगा।

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि स्थगित कर दी है। पाकिस्तान की 80% खेती इसी नदी पर निर्भर है। सिंधु नदी को पाकिस्तान की लाइफलाइन कहा जाता है।

भारत पर UN चार्टर तोड़ने का आरोप

बिलावल ने भारत पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर तोड़ने करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने कश्मीर को ग्लोबल मुद्दा माना है, न कि भारत का आंतरिक मामला।

बिलावल ने भारत से बातचीत की अपील की और कहा कि भारत को पाकिस्तान से कई शिकायतें हो सकती हैं, लेकिन बातचीत बंद करने से समस्याएं हल नहीं होंगी।

बिलावल ने दावा किया कि अमेरिका के अफगानिस्तान से अचानक हटने और वहां छोड़े गए हथियारों की वजह से पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

उन्होंने कहा- हम आतंकवाद, अफगानिस्तान और अन्य मुद्दों पर बात करते हैं। पिछले कुछ दशकों से अमेरिका के साथ हमारे रिश्तों में यही मुख्य मुद्दा रहा है। बिलावल ने आरोप लगाया कि अफगानिस्तान में छोड़े गए हथियार काला बाजारी के जरिए आतंकियों के हाथ लग गए।

पूर्व मंत्री ने माना पाकिस्तान आतंकवाद से जुड़ा हुआ

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) की उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री शेरी रहमान ने स्काई न्यूज को दिए इंटरव्यू में स्वीकार किया कि पाकिस्तान अतीत में आतंकवाद से जुड़ा रहा है। हालांकि, जब उनसे अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन ब्रिगेड 313 के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस सवाल को टाल दिया।

स्काई न्यूज की पत्रकार याल्दा हकीम के साथ बातचीत में रहमान ने कहा- आप बार-बार अतीत की बात करती हैं, क्योंकि वह ऐसा था। लेकिन अब पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है और यह एक बदला हुआ देश है।

याल्दा हकीम ने रहमान से पूछा कि क्या भारत में होने वाले हमलों, खासकर ब्रिगेड 313 जैसे समूहों से जुड़े हमलों के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। इस पर रहमान ने कहा- क्या हर बार भारत में हमला होने पर मैं युद्ध शुरू कर दूं? भारत में सैकड़ों विद्रोह चल रहे हैं। क्या उनके लिए हम जिम्मेदार हैं?

ब्रिगेड 313 क्या है?

ब्रिगेड 313 की स्थापना 2000 के दशक की शुरुआत में हुई थी। इसका नाम पैगंबर मुहम्मद के 313 साथियों से प्रेरित है, जो बैटल ऑफ बदर में लड़े थे। इसकी लीडरशिप इलियास कश्मीरी के पास थी, जिसे पाकिस्तानी सेना ने ट्रेनिंग दी थी।

यह संगठन लश्कर-ए-तैयबा, लश्कर-ए-झांगवी, हरकत-उल-जिहाद-इस्लामी, जैश-ए-मोहम्मद जैसे समूहों का गठजोड़ है। यह अल-कायदा की लश्कर अल-जिल (शैडो आर्मी) का हिस्सा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 June 2025
अमेरिकी यूनिवर्सिटी-कॉलेज में भारतीय फैकल्टी की नियुक्ति में 45% तक की कमी आई है। इस साल सिर्फ 380 भारतीय प्रोफेसरों को नौकरी मिली, जबकि पिछले साल यह संख्या 700 से…
 12 June 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मस्क की माफी को स्वीकार कर लिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को प्रेस को बताया कि-राष्ट्रपति ने मस्क की…
 12 June 2025
अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर में हाल ही में हुई हिंसक झड़पों और दंगों के दौरान उपद्रवियों ने एपल स्टोर से बड़ी संख्या में आईफोन चोरी किए। लेकिन अब ये…
 12 June 2025
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यूनुस को आतंकियों का समर्थन प्राप्त है और वह…
 12 June 2025
कनाडा की पील रीजनल पुलिस ने एक बड़े ड्रग नेटवर्क का खुलासा करते हुए कोकीन तस्करी के आरोप में 7 भारतीय समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस को आशंका…
 12 June 2025
इजराइल, ईरान पर हमले के लिए पूरी तरह तैयार है। उसने अमेरिका को इसके बारे में बता दिया है। यह जानकारी CBS न्यूज ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दी…
 11 June 2025
इजराइल ने स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग समेत 4 लोगों को मंगलवार को रिहा कर दिया। ये सभी इजराइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट से फ्रांस रवाना हो गए। हालांकि, अभी…
 11 June 2025
अमेरिका और चीन के बीच चल रही व्यापार वार्ता पर लगभग सहमति बन गई है। CBC न्यूज के मुताबिक दोनों देशों के अधिकारियों ने बताया कि वे एक व्यापार समझौते…
 11 June 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मंगलवार को फोन पर बातचीत की। इस दौरान ट्रम्प ने नेतन्याहू से गाजा में जंग को खत्म करने के लिए…
Advt.