साइप्रस की सेलास डांस कंपनी द्वारा दी गयी जनजातीय संग्रहालय में प्रस्तुति

Updated on 21-06-2026 10:06 AM

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा जनजातीय संग्रहालय, भोपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संध्या में साइप्रस की प्रतिष्ठित समकालीन नृत्य संस्था सेलास डांस कंपनी की विशेष नृत्य एवं संगीत प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। समकालीन नृत्य, जीवंत संगीत और दृश्यात्मक अभिव्यक्ति के अद्भुत समन्वय ने उपस्थित कला प्रेमियों को एक विशिष्ट सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किया। कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व  वीर भारत न्‍यास की ओर से राहुल रस्‍तोगी द्वारा पुष्‍पगुच्‍छ भेंट कर कलाकारों का स्‍वागत किया गया। 
वर्ष 2005 में स्थापित सेलास डांस कंपनी का उद्देश्य मूवमेंट आर्ट को एक सजीव कलात्मक साधना के रूप में विकसित करना, अन्य कला विधाओं के साथ उसका संवाद स्थापित करना तथा समकालीन कला की विविधता को रेखांकित करना है। संस्था संगीत और मानव गति के बीच संबंध तथा उनके रचनात्मक समागम का गहन अध्ययन करती है।

 50 मिनट की प्रस्तुति के दौरान दो स्वतंत्र नृत्य कृतियों को एक सतत कलात्मक प्रवाह 


50 मिनट की प्रस्तुति के दौरान दो स्वतंत्र नृत्य कृतियों को एक सतत कलात्मक प्रवाह में प्रस्तुत किया गया। कोरियोग्राफर एवं शिक्षाविद् मारिया काम्बेरिस के निर्देशन में कलाकारों ने मानव स्मृतियों, सांस्कृतिक परिदृश्यों और मानवीय अनुभवों को नृत्य के माध्यम से सशक्त अभिव्यक्ति प्रदान की। प्रस्तुति ने प्राचीन भूमध्यसागरीय सांस्कृतिक विरासत और समकालीन कलात्मक चिंतन के मध्य एक प्रभावशाली सेतु निर्मित किया।
सेलास डांस कंपनी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से यूरोप, भारत, जॉर्डन और अफ्रीका के विभिन्न देशों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी है। संस्था की प्रस्तुतियाँ यूरोप के डांसिंग रूट्स कोमोटिनी, ग्रीन कॉरिडोर ब्रुसेल्स और एसीई डांस एंड म्यूजिक बर्मिंघम जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर प्रदर्शित की जा चुकी हैं। 
प्रस्तुति के संगीतकार डेमेट्रिस यियासेमाइड्स द्वारा रचित और मंच पर सजीव रूप से प्रस्तुत संगीत इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। इलेक्ट्रॉनिक संगीत, बांसुरी तथा अन्य वायु वाद्यों की ध्वनियों ने नृत्य के साथ ऐसा समन्वय स्थापित किया कि संगीत केवल संगत न रहकर प्रस्तुति का अभिन्न अंग बन गया। संगीत और नृत्य के इस संवाद ने दर्शकों को एक गहन भावनात्मक और सौंदर्यात्मक अनुभव प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में दर्शकों ने कलाकारों का उत्साहपूर्ण तालियों से स्वागत किया। यह आयोजन भारत और साइप्रस के मध्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा वैश्विक कलात्मक संवाद को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।



 नमस्ते भारत! 

डेमेट्रिओस यासेमाइड्स, संगीतकार, साइप्रस और मारिया कंबेरी, कोरियोग्राफर, साइप्रस ने कहा कि
हम दिमित्रिस और मारिया हैं, कलाकारों के रूप में, हमारा गहराई से मानना है कि भारत और साइप्रस के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान का बहुत अधिक महत्व है। भले ही साइप्रस एक छोटा सा द्वीप है और भारत एक विशाल देश है, लेकिन कला, संगीत और भावनाओं के प्रति हमारा साझा प्रेम हमारी दूरियों को मिटा देता है।

कला एक सार्वभौमिक भाषा है, और अपनी प्रस्तुति, Anerada and Frea, को इस जीवंत देश में लाना हमारे लिए सम्मान की बात है। 'सेलास डांस कंपनी' की ओर से, हम इस अद्भुत सांस्कृतिक आदान-प्रदान का आयोजन करने और हमें आपसे जुड़ने का यह अविस्मरणीय अवसर प्रदान करने के लिए वीर भारत न्यास को हृदय से धन्यवाद देते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 June 2026
भोपाल, 21 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर…
 21 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा जनजातीय संग्रहालय, भोपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संध्या में साइप्रस की प्रतिष्ठित समकालीन नृत्य संस्था सेलास डांस कंपनी की विशेष…
 18 June 2026
पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि हमारे अधिकारी निरंतर भारी दबाव में जनसेवा का कार्य करते हैं, इसलिए उनकी भलाई और मानसिक स्वास्थ्य…
 18 June 2026
 वीर भारत न्यास द्वारा  साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को18 जून 2026, भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून 2026…
 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के 33 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट,…
 17 June 2026
भोपाल, एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले रिमांड पूरी…
 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी में है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात…
 17 June 2026
भोपाल, अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगी। इसकी न सिर्फ स्पीड बढ़ेगी, बल्कि फेरे भी बढ़ जाएंगे। जुलाई में सिग्नलिंग…
 17 June 2026
भोपाल, भोपाल में रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300 सदस्य पिछले करीब 15 सालों से अपनी ही जमीन की रजिस्ट्री और प्लॉट आवंटन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे…
Advt.