वीर भारत न्यास की अनूठी पहल:20 जून को भोपाल में साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति

Updated on 18-06-2026 05:00 PM
 वीर भारत न्यास द्वारा  साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

18 जून 2026, भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून 2026 को सायं 7 बजे जनजातीय संग्रहालय, भोपाल में साइप्रस की प्रतिष्ठित  नृत्य संस्था सेलास डांस कंपनी की विशेष नृत्य एवं संगीत प्रस्तुति आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संवाद और कलात्मक आदान-प्रदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

सेलास डांस कंपनी का संचालन सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर एवं शिक्षाविद मारिया काम्बेरिस के निर्देशन में किया जा रहा है। संस्था समकालीन नृत्य के क्षेत्र में शोधपरक एवं प्रयोगधर्मी कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित है। कार्यक्रम में समकालीन नृत्य और लाइव मौलिक संगीत का अद्वितीय समन्वय प्रस्तुत किया जाएगा। लगभग 50 मिनट की इस प्रस्तुति में दो स्वतंत्र नृत्य कृतियों को एक सतत कलात्मक प्रवाह में संयोजित किया गया है, जो दर्शकों को एक विशिष्ट और प्रभावशाली सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करेगी।

प्रस्तुति की विषयवस्तु मानव गतियों, स्मृतियों तथा सांस्कृतिक परिदृश्यों के अंतर्संबंधों पर केंद्रित है। यह रचना प्राचीन भूमध्यसागरीय सभ्यता और समकालीन कलात्मक अभिव्यक्ति के मध्य एक सशक्त सांस्कृतिक सेतु का निर्माण करती है। नृत्य, संगीत और दृश्य सौंदर्य के माध्यम से यह प्रस्तुति विरासत, इतिहास और आधुनिक सृजनशीलता के अद्वितीय संगम को अभिव्यक्त करेगी।

दिनांक : 20 जून 2026
सायं : 7.00 बजे
स्थान : जनजातीय संग्रहालय, भोपाल
प्रवेश निःशुल्क

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 June 2026
पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि हमारे अधिकारी निरंतर भारी दबाव में जनसेवा का कार्य करते हैं, इसलिए उनकी भलाई और मानसिक स्वास्थ्य…
 18 June 2026
 वीर भारत न्यास द्वारा  साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को18 जून 2026, भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून 2026…
 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के 33 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट,…
 17 June 2026
भोपाल, एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले रिमांड पूरी…
 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी में है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात…
 17 June 2026
भोपाल, अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगी। इसकी न सिर्फ स्पीड बढ़ेगी, बल्कि फेरे भी बढ़ जाएंगे। जुलाई में सिग्नलिंग…
 17 June 2026
भोपाल, भोपाल में रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300 सदस्य पिछले करीब 15 सालों से अपनी ही जमीन की रजिस्ट्री और प्लॉट आवंटन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे…
 17 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वे पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी…
 17 June 2026
भोपाल। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नवदुनिया से विशेष बातचीत में देवकीनंदन ठाकुर…
Advt.