तारों की छांव में निखरेगा मध्यप्रदेश का पर्यटन: प्रदेश के 6 गांवों में आकार ले रही है 'एस्ट्रो विलेज' परियोजना

Updated on 10-09-2026 04:15 PM

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा जनजातीय पर्यटन परियोजना के अंतर्गत ‘एस्ट्रो विलेज डेवलपमेंट प्रोजेक्ट’ (Astro Village Development Project) का क्रियान्वयन मई 2026 से प्रारंभ कर दिया गया है। इस अभिनव पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य में एस्ट्रो-टूरिज्म (खगोलीय पर्यटन) को बढ़ावा देना तथा प्राकृतिक रूप से अंधकारमय (Dark Sky) क्षेत्रों को पर्यटन के नए आकर्षण के रूप में पहचान दिलाना है।परियोजना के प्रथम चरण में मध्यप्रदेश के 6 जिलों—धार, छिंदवाड़ा, बैतूल, नर्मदापुरम, दमोह एवं उमरिया से एक-एक ग्राम का चयन कर उन्हें खगोलीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

पर्यटक जल्द ही  एस्ट्रो विलेज पर्यटन का आनंद उठा सकेंगे: डॉ. इलैयाराजा टी. 

मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. ने कहा कि मध्यप्रदेश का एस्ट्रो विलेज पर्यटन, विज्ञान और प्रकृति का अनूठा संगम है, जहाँ पर्यटक प्रकाश प्रदूषण से दूर स्वच्छ रात्रि आकाश में तारों, ग्रहों और आकाशगंगा का अद्भुत ओवलेकन एवं अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों के लिए नए पर्यटन एवं रोजगार के अवसर भी सृजित कर रही है। एस्ट्रो विलेज के तहत प्रदेश के 6 गांव जिनमें धार जिले का ज्ञानपुरा गांव, छिंदवाड़ा जिले का धुसावानी गांव, बैतूल जिले का बांचा गांव, नर्मदापुरम जिले का ढ़ाबा गांव, दमोह जिले का रिछकुड़ी गांव, उमरिया जिले का रंछा गांव को लेकर कार्य शुरू किया जा चुका है।   

आधुनिक उपकरणों और अधोसंरचना का होगा विकास

चयनित ग्रामों में पर्यटकों को तारों, ग्रहों एवं अन्य खगोलीय पिंडों के सुरक्षित, स्पष्ट एवं उत्कृष्ट अवलोकन का अनुभव कराने के लिए आधुनिक आधारभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।  वैज्ञानिक उपकरण के साथ  गांवों में आधुनिक टेलिस्कोप, दूरबीन और एस्ट्रो-फोटोग्राफी कैमरे उपलब्ध कराए जाएंगे। पर्यटकों के लिए स्टार गेजिंग प्लेटफॉर्म, ऑब्जर्वेशन एरिया तथा खगोलीय घटनाओं को समझाने के लिए इंटरप्रिटेशन सेंटर (Interpretation Centre) का निर्माण किया जाएगा। पर्यटकों को लिए ये अनुभव यादगार रहेगा।

इस परियोजना का एक प्रमुख स्तंभ ग्रामीण समुदाय को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। रात्रिकालीन आकाश, तारामंडलों और खगोलीय घटनाओं का ज्ञानवर्धक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से चयनित ग्रामों के स्थानीय युवाओं को 90 दिवसीय सघन प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण के बाद ये युवा कुशल 'एस्ट्रो गाइड' के रूप में तैयार होंगे, जिससे उनके लिए स्थानीय स्तर पर ही रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।इससे पर्यटन गतिविधियों में स्थानीय निवासियों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित होगी।

भारत के अग्रणी एस्ट्रो-टूरिज्म गंतव्य के रूप में उभरेगा मध्य प्रदेश

एस्ट्रो विलेज परियोजना मध्यप्रदेश में स्टार गेजिंग एवं खगोलीय पर्यटन जैसी विशिष्ट (Niche Tourism) गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है। यह परियोजना न केवल देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को विश्वस्तरीय रात्रिकालीन पर्यटन का अद्वितीय अनुभव प्रदान करेगी, बल्कि मध्यप्रदेश को भारत के प्रमुख एवं अग्रणी एस्ट्रो-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 September 2026
भोपाल, 10 सितंबर 2026। भारतीय भाषाओं की विविधता में निहित भारतीय संस्कृति, जीवन-मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की भावना को केंद्र में रखते हुए 14 एवं 15 सितंबर 2026 को भारत…
 10 September 2026
मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा जनजातीय पर्यटन परियोजना के अंतर्गत ‘एस्ट्रो विलेज डेवलपमेंट प्रोजेक्ट’ (Astro Village Development Project) का क्रियान्वयन मई 2026 से प्रारंभ कर दिया गया है। इस अभिनव पहल…
 06 September 2026
भोपाल नायर समाज द्वारा खजुरीकलां स्थित मन्नम भवन में ओणम का त्यौहार पारंपरिक उत्साह, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। प्रातः 10 बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रार्थना के साथ…
 27 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार सुबह पवित्र तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर स्थित एकात्म धाम में भव्य पंचायतन मंदिर का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत की दिव्य संन्यास परंपरा…
 25 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक संपन्न हुई। मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के इंफ्रॉस्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, सायबर सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को…
 24 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में सशक्त हो रहा है। भारत के पास अपने सामर्थ्य से हर…
 20 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के भव्य, दिव्य, अलौकिक, आकर्षक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के आयोजन…
 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
Advt.