भोपाल नायर समाज ने धूमधाम से मनाया ओणम उत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और ओणसद्या रहे आकर्षण का केंद्र

Updated on 06-09-2026 07:55 PM
भोपाल नायर समाज द्वारा खजुरीकलां स्थित मन्नम भवन में ओणम का त्यौहार पारंपरिक उत्साह, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। प्रातः 10 बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रार्थना के साथ शुरू हुए इस समारोह ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कार्यकारी निदेशक प्रो. अमिताभ सक्सेना ने अपने संबोधन में भाषा और सांस्कृतिक धरोहर को बचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाषा पीढ़ियों को आपस में जोड़ने वाली मजबूत कड़ी है। यदि यह कड़ी कमजोर पड़ती है, तो देश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और मूल्यों की निरंतरता पर विपरीत असर पड़ता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भोपाल नायर समाज के अध्यक्ष ए.जी. वल्लभन ने कहा कि ओणम दुनिया भर में बसे मलयालियों को एकता के सूत्र में पिरोता है। यह पर्व समावेशिता, अपनत्व और सहभागिता का संदेश देता है, जहाँ हर घर अतिथियों के स्वागत के लिए तत्पर रहता है।

मुख्य आकर्षण पारंपरिक महाभोज 'ओणसद्या' रहा 

समारोह के दौरान केरल के पौराणिक राजा महाबली के शासनकाल को याद किया गया, जो करुणा, समानता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और ओणसद्या  आकर्षण का केंद्र रहे।कार्यक्रम में मनमोहक तिरुवातिराकली नृत्य, समूह नृत्य और पारंपरिक गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने केरल की जीवंत संस्कृति की झलक पेश की। आयोजन का मुख्य आकर्षण पारंपरिक महाभोज 'ओणसद्या' रहा, जिसमें उपस्थित अतिथियों एवं समाज के सदस्यों ने केरल के प्रामाणिक व्यंजनों का आनंद लिया।इस अवसर पर नायर समाज के सदस्यों, उनके परिवारों और आमंत्रित अतिथियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उत्सव की आत्मीयता को बढ़ाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 September 2026
भोपाल नायर समाज द्वारा खजुरीकलां स्थित मन्नम भवन में ओणम का त्यौहार पारंपरिक उत्साह, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। प्रातः 10 बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रार्थना के साथ…
 27 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार सुबह पवित्र तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर स्थित एकात्म धाम में भव्य पंचायतन मंदिर का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत की दिव्य संन्यास परंपरा…
 25 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक संपन्न हुई। मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के इंफ्रॉस्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, सायबर सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को…
 24 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में सशक्त हो रहा है। भारत के पास अपने सामर्थ्य से हर…
 20 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के भव्य, दिव्य, अलौकिक, आकर्षक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के आयोजन…
 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
Advt.