चौथी पारी में ऐतिहासिक 200, जो काम तेंदुलकर-लारा नहीं कर सके, वो करके ग्रीव्स ने ड्रॉ कराया टेस्ट
Updated on
06-12-2025 12:34 PM
क्राइस्टचर्च: अद्भुत, अकल्पनीय और अविस्मरणीय, ये शब्द शायद इसी दिन के लिए बने थे। क्राइस्टचर्च टेस्ट में वेस्टइंडीज ने शनिवार को वो कारनामा किया, जो आने वाले सालों में दूसरे देशों के टेस्ट बैटर्स के लिए उदाहरण बना रहेगा। चौथी पारी में जीत के लिए 530 रन बनाना या करीब डेढ़ दिन से ज्यादा बल्लेबाजी करके टेस्ट मैच ड्रॉ कराना, दोनों ही बातें असंभव कही जा सकती हैं। लेकिन वेस्टइंडीज के जिन बल्लेबाजों को वनडे या टी20 ग्रेड कहकर टेस्ट क्रिकेट में नकारा जाता है, उन्होंने इस असंभव को संभव बनाकर दिखा दिया कि कुछ भी नामुमकिन नहीं है। वेस्टइंडीज ने चौथी पारी में 6 विकेट पर 457 रन बनाकर मैच को ड्रॉ करा लिया है। किसी टेस्ट की चौथी पारी में बने इस रिकॉर्ड स्कोर की नींव शुक्रवार को आंख में इंफेक्शन के बावजूद शाई होप ने शतक ठोककर रखी थी तो इसे शनिवार को जस्टिन ग्रीव्स ने रिकॉर्ड दोहरा शतक बनाकर अंजाम दिया। करीब 9.5 घंटे (564 मिनट) तक बैटिंग करने वाले ग्रीव्स टेस्ट मैच इतिहास में चौथी पारी में दोहरा शतक बनाने वाले महज 7वें बल्लेबाज बने हैं, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। यह ऐसा कारनामा है, जिसे सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा से लेकर विराट कोहली और डॉन ब्रैडमैन जैसे महान बल्लेबाज तक अंजाम नहीं दे पाए हैं।
163.3 ओवर चली वेस्टइंडीज की पारी, बदला 95 साल का इतिहास
वेस्टइंडीज ने यह टेस्ट ड्रॉ कराने के लिए 163.3 ओवर बल्लेबाजी की है, जो उसके 95 साल के टेस्ट इतिहास में सबसे लंबी चौथी पारी है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने टेस्ट की चौथी पारी में कभी इतने ओवर बल्लेबाजी नहीं की है। इस ड्रॉ के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस सर्किल में अपना पहला पॉइंट भी हासिल करने में सफल हो गई है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 231 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज केवल 167 रन पर लुढ़क गई थी। इसके बाद कीवी टीम ने कप्तान टॉम लैथम के 145 रन और रचिन रविंद्र के 176 रन की पारियों से 8 विकेट पर 466 रन बनाकर पारी घोषित की थी। वेस्टइंडीज को जीत के लिए 530 रन का टारगेट मिला था। मैच जीतने या ड्रॉ कराने के लिए वेस्टइंडीज के सामने 160 से ज्यादा ओवर खेलने की चुनौती थी। माना जा रहा था कि वेस्टइंडीज 5वें दिन लंच तक टेस्ट मैच हार जाएगी, लेकिन चौथे दिन शाई होप ने 234 गेंद में 140 रन की जबरदस्त पारी खेलकर अपनी टीम को सिमटने नहीं दिया। होप का साथ दिया था अपना महज 12वां टेस्ट मैच खेल रहे जस्टिन ग्रीव्स ने। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 196 रन की पार्टनरशिप की।
ग्रीव्स ने 12 टेस्ट की चौथाई गेंद इस पारी में खेली
ग्रीव्स अपना 12वां टेस्ट मैच खेल रहे थे। इन 12 टेस्ट मैच में ग्रीव्स ने 1181 गेंद खेली हैं, जिनका चौथा हिस्सा उन्होंने अकेले इस टेस्ट में खेला है। ग्रीव्स ने 388 गेंद का सामना करते हुए 19 चौकों की मदद से नॉटआउट 202 रन की पारी खेली है। उन्होंने होप के आउट होने के बाद कीमर रोच के साथ भी सातवें विकेट के लिए 180 रन की नॉटआउट पार्टनरशिप की, जिसमें रोच की हिस्सेदारी महज 58 रन की रही। हालांकि रोच ने टेस्ट मैच ड्रॉ कराने में ग्रीव्स का पूरा साथ दिया और अपने नॉटआउट 58 रन के लिए 233 गेंद का सामना किया है।
खेल डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है। गुरुवार को सीजन के 66वें मैच में…
स्पोर्टस डेस्क। विराट कोहली की शतकीय पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स (आरसीबी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध…
खेल डेस्क। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में भोपाल में आयोजित होने जा रही भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-18 हॉकी सीरीज के लिए भारतीय एवं ऑस्ट्रेलियाई जूनियर टीमें…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना दबदबा कायम रखते हुए पहले वनडे मैच में 103 रनों की शानदार जीत दर्ज की। सेंट किट्स में खेले गए…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को एक और बड़ा झटका लगा है। दिग्गज कमेंटेटर निक नाइट ने पीएसएल के ब्रॉडकास्ट पैनल को छोड़कर…
नई दिल्ली: आज यानी कि 28 मार्च 2026 को आईपीएल के 19वें सीजन का बिगुल बजने जा रहा है। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में…
मुंबई: आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले से ठीक पहले मुंबई इंडियंस (MI) के खेमे में एक पुरानी और भरोसेमंद आवाज सुनाई दे रही है। तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को टीम…
नई दिल्ली: गोल्फ की दुनिया के बेताज बादशाह और 15 बार के मेजर चैंपियन टाइगर वुड्स एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। 50 वर्षीय वुड्स को फ्लोरिडा में…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाड़ी अपने खेल से ज्यादा अपनी हरकतों के चलते मशहूर रहते हैं। उनको आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। मौजूदा खिलाड़ियों से…