ऋषभ पंत ने रचा इतिहास! WTC में गिल को पछाड़ बने नंबर-1, गजब का है ये रिकॉर्ड

Updated on 19-08-2026 01:22 PM
गाले: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने एक बार फिर अपने बल्ले की ताकत दिखाई और भारतीय क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में पंत ने 69 गेंदों पर 66 रन बनाए। उनकी इस तेज पारी ने न सिर्फ टीम को अहम रन दिलाए, बल्कि उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत का सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज भी बना दिया। पंत की बल्लेबाजी में शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज नजर आया। उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों को खुलकर निशाना बनाया और तेजी से रन बटोरे। पहली पारी में उनके बल्ले से 39 रन निकले थे। यानी गाले टेस्ट में पंत ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 105 रन अपने नाम किए।


WTC में गिल से आगे निकले पंत

गाले टेस्ट की दूसरी पारी में 66 रन बनाते ही ऋषभ पंत ने WTC में शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया। पंत अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 41 मैचों की 73 पारियों में 2885 रन बना चुके हैं। वहीं शुभमन गिल के नाम 41 टेस्ट मैचों में 2867 रन दर्ज हैं। यानी दोनों बल्लेबाजों के बीच अब ज्यादा अंतर नहीं है। ऐसे में नजर इस बात पर होगी कि WTC में सबसे पहले 3000 रन का आंकड़ा छूने वाला भारतीय बल्लेबाज कौन बनता है।

WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

  1. ऋषभ पंत – 2885 रन
  2. शुभमन गिल – 2867 रन
  3. रोहित शर्मा – 2716 रन
  4. रवींद्र जडेजा – 2632 रन
  5. विराट कोहली – 2617 रन
  6. यशस्वी जायसवाल – 2543 रन

टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय

गाले टेस्ट में पंत की उपलब्धि सिर्फ WTC तक सीमित नहीं रही। दूसरी पारी में अर्धशतक के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए। इसके साथ ही पंत टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं, बल्कि 100 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। दुनिया के स्तर पर उनसे पहले यह कारनामा केवल तीन बल्लेबाज कर पाए थे। पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्कों का आंकड़ा बेहद तेज गति से हासिल किया है। उनका यह रिकॉर्ड इस बात को भी दिखाता है कि टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने पारंपरिक बल्लेबाजी के साथ आक्रामक क्रिकेट को किस तरह अपनी पहचान बनाया है।

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  1. बेन स्टोक्स – 138
  2. ब्रेंडन मैकुलम – 107
  3. ऋषभ पंत – 100
  4. एडम गिलक्रिस्ट – 100

गाले में पंत की इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। अब WTC में 3000 रन का आंकड़ा छूने की रेस में पंत और गिल के बीच मुकाबला देखने लायक होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
गाले: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने एक बार फिर अपने बल्ले की ताकत दिखाई और भारतीय क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया।…
 19 August 2026
नई दिल्ली: हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक तगड़ा झटका लगा है।…
 19 August 2026
नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच गाले में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मैदान के बाहर कमेंट्री बॉक्स में एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। खेल…
 19 August 2026
गॉल: गॉल में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम भले ही जीत की ओर मजबूत कदम बढ़ा रही हो लेकिन मैदान पर घटे एक वाकये ने…
 19 August 2026
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ड्रिंक-एंड-ड्राइव मामले में कोर्ट में पेशी के दौरान एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। सिडनी की वेवर्ली लोकल…
 04 August 2026
ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 भारत के लिए केवल पदकों का महोत्सव नहीं बल्कि नई पीढ़ी के आत्मविश्वास, अनुशासन और वैश्विक खेल…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
Advt.